
5 stray dogs poisioned to death in shahpura (Patrika.com)
MP News: भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रिहायशी कॉलोनी में आवारा कुत्तों को जहर (Stray Dogs Poisioned) दिए जाने की गंभीर और अमानवीय घटना सामने आई है। इस घटना में पांच स्ट्रीट डॉग्स को जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस मामले ने पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट बिंदु रमाकांत पांडे ने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाहपुरा क्षेत्र के एक कैंपस स्थित आवासीय सोसायटी में ये कुत्ते लंबे समय से रह रहे थे और सोसायटी के कई रहवासी नियमित रूप से उन्हें भोजन उपलब्ध कराते थे। 25 जनवरी को अचानक पांच कुत्ते लापता हो गए थे। बाद में दो कुत्ते गंभीर अवस्था में मिले, जिन्हें तत्काल निजी पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पशु चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में पुष्टि हुई है कि कुत्तों के शरीर में जहरीला पदार्थ पाया गया था और मौत का कारण जहर ही है। इसके बाद अन्य कुत्तों की मौत की जानकारी भी सामने आई, जिनमें एक पिल्ला भी शामिल है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोसायटी में रहने वाले किसी व्यक्ति ने जानबूझकर कुत्तों के लिए रखे गए भोजन में जहर मिलाया।
शाहपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, सोसायटी के रहवासियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन और पशु कल्याण संगठनों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की हिंसा या कानून हाथ में लेने से बचें और सह-अस्तित्व की भावना को अपनाएं। (MP News)
Updated on:
30 Jan 2026 11:02 am
Published on:
30 Jan 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
