1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे और ठंड के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन बिगड़ने वाला है मौसम

Storm And Rain Alert : मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित 15 जिलों के लिए आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुरैना और श्योपुर जिले में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

2 min read
Google source verification
Storm And Rain Alert

कोहरे और ठंड के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Storm And Rain Alert :मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में जहां ठंड का दौर जारी है तो वहीं अधिकतर क्षेत्रों में मध्यम से लेकर घना कोहरा तक छाया हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित 15 जिलों के लिए आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुरैना और श्योपुर जिले में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। जबकि, प्रदेश में अगले चार दिन मावठ गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के प्रभाव के चलते ये स्थिति बनी है। इसका प्रभाव प्रदेश के अलग अलग इलाकों में 2 से लेकर 5 फरवरी के बीच ज्यादा दिखाई देगा। हालांकि, आगामी 10 फरवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के साथ साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दरज की जा रही है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने सूबे के ग्वालियर, गुना, मंदसौर, मुरैना, भिंड, आगर मालवा, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, नीमच, राजगढ़, दतिया, निवाड़ी और श्योपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

-2 फरवरी सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दमोह, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है।

-3 फरवरी मंगलवार को ग्वालियर, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

-4 फरवरी बुधवार को रीवा, छतरपुर, सतना, मऊगंज और पन्ना में बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर समेत कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।