1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री सीतारमण, 1 लाख 40 हजार करोड़ के प्रावधान से जबर्दस्त लाभ

Budget 2026: सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख बताया

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav expresses gratitude to Finance Minister Sitharaman for her favor on MP

CM Mohan Yadav expresses gratitude to Finance Minister Sitharaman for her favor on MP-Demo Pic

Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट Budget 2026 प्रस्तुत किया। इसे CM मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मध्यप्रदेश के लिए बेहद लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के इस बजट से प्रदेश के मालवा-निवाड़ क्षेत्र को खासा फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यों के लिए एक लाख 40 हजार करोड़ रुपए का अनुदान रखा गया है, जिससे मध्यप्रदेश को भी लाभ प्राप्त होगा। बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर फोकस किया गया है। सीएम मोहन यादव ने कहा केंद्रीय बजट Budget 2026 से राज्य में बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार भी जताया। उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने छोटे करदाताओं को खासी राहत दी है।

MP के CM डॉ. मोहन यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें समाज के कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्योगों को मजबूत करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को दूरदृष्टि वाला और विकासोन्मुख बताया। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

केंद्रीय बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड रुपए खर्च करने के प्रावधान की सीएम मोहन यादव ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने की योजना से प्रदेश को बहुत लाभ होगा। हर जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने से सभी वर्गों को राहत मिलेगी।

बजट 2026-27 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल देने से मध्यप्रदेश को भी खासा लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से प्रदेश को विशेष लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ​अभिवादन किया।