5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Crash: सिर से पैर पर लुढ़की चांदी, एमपी में सोना भी सस्ता… और गिरेंगे दाम!

Gold Silver Price Crash: एमपी सराफा बाजारों में रौनक, खरीदारी बढ़ेगी, इंदौर, भोपाल और रतलाम में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम लुढ़के, निवेशकों की बिकवाली चांदी 20 हजार तक लुढ़की, अगर आप भी सोना-चांदी का भाव सर्च कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है...

3 min read
Google source verification
Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash (photo:AI)

Gold Silver Price Crash: सराफा बाजार में आज बड़ा उलटफेर नजर आया। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद देश समेत एमपी के प्रमुख बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। जहां चांदी की चमक 20,000 रुपए प्रति किलो तक फीकी पड़ी, वहीं सोने की ग्राहकी को भी बड़ी राहत मिली है। अगर आप भी शादी ब्याह के लिए गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। आपके शहर में सोने-चांदी के भाव क्या हैं और बाजार में अचानक आई इस गिरावट की वजह क्या है?

MP के सराफा बाजार का सबसे बड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश के सराफा प्रेमियों के लिए आज का दिन राहत भरा है। सराफा बाजार का अपडेट ही ऐसा आया है। सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है।

इंदौर में Gold price
सोना- 22 कैरेट-159,500
सोना- 24 कैरेट- 141,600

भोपाल में Gold Price
सोना - 22 कैरेट- 159,450,
सोना- 24 कैरेट- 141,550

रतलाम में सोने का भाव
24 कैरेट सोना- 159,600
22 कैरेट सोना-141,700

NOTE: बता दें कि इन कीमतों में मेकिंग चार्ज और GST शामिल नहीं है।

कल और आज कितना आया अंतर

4 फरवरी के मुकाबले आज कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। सोना- इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम करीब 5 हजार से 5,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।
वहीं चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले लगभग 20,000 रुपए प्रति किलो कीगिरावट आई है। कल जो चांदी 3 लाख के आसपास थी अब बह 2.73 लाख के स्तर पर आ गई है।

चांदी क्यों लुढ़की?

एमपी के बाजार के पंडित चांदी की कीमतों में आई गिरावट को बड़ी सुनामी कह रहे हैं। इसके पीछे वे ग्लोबल और लोकल दोनों मार्केट में अलग-अलग कारण बता रहे हैं…

-प्रॉफिट बुकिंग

चांदी ने हाल ही में 4.20 लाख प्रति किलो का स्तर छू लिया था। इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों ने अपना मुनाफा वसूलने के लिए भारी बिकवाली (profit booking) शुरु कर दी।

-डॉलर की मजबूती

ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने-चांदी जैसी धातुओं पर प्रेशर बढ़ता है और इनके दाम गिर जाते हैं।

-बजट 2026 का असर

भारत में हाल ही में पेश हुए बजट और आयात शुल्क (Import Duty) को लेकर बाजार में चल रही अटकलों ने व्यापारियों को सतर्क किया है। इससे घरेलू मांग में अस्थायी कमी आई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व

अमेरिका में नए फेड चेयरमैन की नियुक्ति और ब्याज दरों में कटौती की कम संभावनाओं ने सुरक्षित निवेश के रूप में चांदी की चमक को कम किया है।

अभी और गिर सकते हैं दाम?

बाजार के पंडितों का कहना है कि...

2.50 लाख का सपोर्ट

चांदी ने हाल ही में 3 लाख रुपए का स्तर पार किया था, अब यह 2.73 लाख पर है। अगर ये गिरावट जारी रहती हैं तो चांदी की कीमतें 2.55 लाख से 2.60 लाख के स्तर तक गिर सकती हैं।

टेक्निकल करेक्शन

सोने में भी 5000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार थोड़ा ओवरसोल्ड जोन में है, यानी कीमतों में अभी 2-3 फीसदी की नरमी और देखने को मिल सकती है। खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी राहत की खबर न आए।

डॉलर इंडेक्स

यदि अमेरिकी डॉलर और मजबूत होता है, तो भारत में सोना चांदी और सस्ते हो सकते हैं।

यहां जानें एक्सपर्ट टिप्स

रही बात बाजारों की इस अस्थिरता के बीच एमपी के बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगी है। शादी के सीजन के कारण बाजार गुलजार है। लेकिन निवेशक फिलहाल डरा हुआ है। क्योंकि बाजार इन दिनों भारी अस्थिरता (Volatility) के दौर से गुजर रहा है। अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देख सकते हैं। लेकिन गहने बनवाने से पहले आज का फाइनल रेट जरूर कंफर्म करें। हॉलमार्क का ध्यान रखें।

-नवनीत कुमार अग्रवाल, सोना-चांदी कारोबारी एवं बुलिंग मार्केट एक्सपर्ट