4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चांदी ने फिर लगाई छलांग, सोना भी नहीं रुका, खरीदारों के पास फिर भी मौका

Gold Silver Price Rebound After Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बाद सोना-चांदी में दो दिन से तेजी, एक्सपर्ट ने बताया क्यों उछाल खा रही कीमतें, निवेशकों को कब मिलेगा फायदा... मध्यप्रदेश के प्रमुख तीन गोल्ड सिल्वर बाजार में क्या है हाल?

3 min read
Google source verification
Gold Silver Price Rebound After Price Crash

Gold Silver Price Rebound After Price Crash, good News For Investores: (photo:AI)

Gold Silver Price Rebound After Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू मांग बढ़ने के चलते सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार मध्य प्रदेश की प्रमुख सराफा मंडियों भोपाल, इंदौर और रतलाम में आज दाम चढ़े हुए खुले, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों में हलचल बढ़ गई है।

एमपी के तीन प्रमुख शहरों में बाजार को फिर मिला सपोर्ट

भोपाल सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना करीब 200 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने में भी हल्की तेजी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में 700 से 1000 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी गई।
इंदौर, जो प्रदेश का सबसे बड़ा बुलियन हब माना जाता है, वहां भी ट्रेंड लगभग यही स्थिति रही। कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों की खरीद और आगामी शादी-विवाह सीजन की आहट से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। रतलाम सराफा मंडी में भी चांदी की मांग में अचानक उछाल दर्ज किया गया है।

क्यों बढ़े सोना-चांदी के दाम? पढ़ें पत्रिका Ex-plainer

1-अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक स्तर पर डॉलर में कमजोरी और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

2-शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

इक्विटी मार्केट में अस्थिरता बढ़ने पर पारंपरिक तौर पर सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलता है।

3-शादी-विवाह और त्योहारों की मांग

फरवरी से शादी सीजन की शुरुआत मानी जाती है, ऐसे में ज्वेलरी की मांग बढ़ना भी दाम बढ़ने की एक अहम वजह है।

4- चांदी में इंडस्ट्रियल डिमांड

सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती खपत से चांदी की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।

अब आगे क्या करें निवेशक?

सराफा कारोबारियों की मानें तो शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेश के लिहाज से सोना-चांदी अभी भी सुरक्षित विकल्प माने जा रहे हैं।

MCX Gold Silver Price Today, क्या हैं संकेत

MCX यानी multi commodity Exchange- ये भारतीय कमोडिटी एक्सचेंज है। यहां सोना-चांदी की ट्रेंडिंग रुपए में होती है। आज MCX Gold में मजबूती देखने को मिली है। हाल की गिरावट वेल्यू बाइंग है। शादी-सीजन और सुरक्षित निवेश की मांग ने बाजार को सपोर्ट दिया है। MCX में आज की तेजी बताती है कि बाजर नीचे के स्तरों पर सोने को अभी भी सुरक्षित निवेश मान रहा है।

MCX Silver Price today, क्या हैं संकेत

चांदी में सोने से ज्यादा उछाल देखा गया है। ये इंडस्ट्रीयल मांग और निवेशकों की खरीदारी का असर है। हाल ही में बड़ी गिरावट के बाद यह शार्प रीबाउंड देखा जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि MCX Silver आज ज्यादा वॉलेटाइल है, लेकिन तेजी बताती है कि निवेशक डीप बाइंग मोड में है।

COMEX Gold Price Today, जानें क्या कहता है ग्लोबल मार्केट

ये अमेरिका का इंटरनेशनल गोल्ड बेंचमार्क है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं। डॉलर में कमजोरी का फायदा सोने को मिला है। ग्लोब अनिश्चितता जियोपॉलिटिकल के साथ ही इकोनॉमिक्स से सेफ हेवन डिमांड बढ़ी है। COMEX में मजबूती का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। इससे स्पष्ट है कि इस मार्केट में गोल्ड मजबूत है और इससे आमतौर पर MCX और स्थानीय सराफा बाजार में भी तेजी आती है।

यहां समझें MCX और COMEX का कनेक्शन

दरअसल COMEX - दिशा तय करता है, ग्लोबल ट्रेंड बताता है।
वहीं MCX - उस दिशा को फॉलो करता है। भारतीय बाजार में भाव तय करता है।
इन दोनों के बीच रुपए और डॉलर का PRICE बड़ा रोल निभाता है।

4 फरवरी अनुमानित दरें

नवनीत कुमार अग्रवाल के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट खुलते ही एक रुझान पता चल जाता है। अभी जो भाव खुलेगा उसके मुताबिक.... ये है सोना-चांदी का आज का ताजा भाव...

इंदौर

सोना (24 कैरेट - 10 ग्राम): 1,53,807 (अनुमानित)

सोना (22 कैरेट - 10 ग्राम): 1,40,995 (अनुमानित)

चांदी (1 किलोग्राम)- 2,67,890 (अनुमानित)

रतलाम

24 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग-1,53,938 - 1,59,817

22 कैरेट सोना (10 ग्राम): लगभग- 1,41,115 - 1,46,560

चांदी (10 ग्राम): लगभग -3,650

चांदी (1 किलो): लगभग -3,65,900

भोपाल

24 कैरेट सोना (10 ग्राम) लगभग:1,51,800 से 1,57,882

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) : 1,39,600 से 1,40,620 के बीच

चांदी (1 किलोग्राम): 2,79,900 से 2,92,939 तक

संबंधित खबरें

Gold Silver Rebound मोड में हैं, बाजारों में लौटी रौनक

शॉर्ट टाइम में तेजी और गिरावट अब भी बनी रहेगी। लेकिन असल में मार्च के बाद Gold Silver मार्केट में एक नया साइकिल शुरू होगा। बाजार फिर से तेजी पर आएगा और बूम करेगा। अभी खरीदारों के लिए सही समय है। लेकिन निवेशकों को लॉन्ग टर्म के बारे में सोचना चाहिए। लॉन्ग टर्म में सोना और चांदी दोनों ही मुनाफे का बड़ा सौदा साबित होंगे। उनका कहना है कि फिलहाल Gold Silver Rebound Mode में हैं। गिरावट के बाद खरीदारी लौट रही है। बाजारों में रौनक है। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव लेकिन मीडियम- लॉन्ग टर्म Outlook पॉजिटिव दिख रहा है।

-नवनीत कुमार अग्रवाल, कारोबारी एवं बुलियन मार्केट एक्सपर्ट, मध्यप्रदेश