6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री जी ने दी महिलाओं को धमकी, लाड़ली बहना योजना से कटवा दूंगा नाम

Ladli Behna Yojana: एमपी बीजेपी मंत्री ही गिरा रहे पार्टी की साख, दो महीने पहले मंत्री शाह भी दे चुके लाड़ली बहनों को नाम कटवाने की धमकी, बोले- एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाऊंगा। यदि उस दिन भी वे कार्यक्रम में नहीं आईं तो रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवा दूंगा।

2 min read
Google source verification
ladli behna yojana

ladli behna yojana: लाड़ली बहनों को फिर मिली धमकी। (photo:ladlibehnayojanaprotal)

Ladli Behna Yojana: प्रदेश की बहनों को संबल देने के लिए सरकार ने जिस लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की। उसी को सरकार के मंत्री अपने कार्यक्रम का शोपीस बनाने पर उतारू हैं। सीहोर जिले के धामंदा में नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण करने पहुंचे राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने महिलाओं की उपस्थिति कम देखी तो भड़क गए। मंत्री ने कहा, यहां 894 लाड़ली बहना को योजना में हर माह 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति कम रही है।

बोले- जिसका पैसा लेते हो उसका बोलो भी

मंत्री ने कहा, सीईओ से बात कर एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाऊंगा। यदि उस दिन भी वे कार्यक्रम में नहीं आईं तो रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवा दूंगा। एक दिन सभी को बुलाकर आगे रिपोर्ट दे देंगे तो एमपी की इस योजना से नाम कट जाएगा। मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, जिससे पैसा लेते तो उसका बोलो भी।

दो महीने पहले मंत्री शाह भी कर चुके यही काम

दो माह पहले मंत्री शाह ने दी थी धमकी मंत्री विजय शाह भी दो माह पहले लाड़ली बहना के नाम काटने की धमकी दे चुके हैं। रतलाम की बैठक में शाह ने अफसरों से कहा था, महिला लाभार्थी सरकारी कार्यक्रम में आएं तो राशि 250 रु. बढ़ाएं, न आएं तो वेरिफिकेशन पेंडिंग रखा जाएगा। बाद में मंत्री ने बयान से हमेशा की तरह पल्ला झाड़ लिया था।