7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या भोपाल को भागीरथपुरा बनाने की तैयारी? कांग्रेस नेता ने गंदे पानी पर उठाए सवाल

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जनता नगर इलाके में दूषित पानी मिलने से सियासी घमासान तेज हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal news

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। अब राजधानी भोपाल के जोन क्रमांक 17 में पीने के पानी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिसको लेकर रहवासियों ने आरोप लगाए हैं कि उनके घरों में काले रंग का बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे और खुद ही पानी की गुणवत्ता जांच गई।

कांग्रेस नेता ने जताई चिंता

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि जनता नगर की जनता लगभग 5 सालों से पी रही है। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध करता हूं। उनको यह बताना चाहता हूं कि भोपाल को भागीरथपुरा बनाने की तैयारी है। भागीरथपुरा इंदौर में 33 लोगों की आज तक जान जा चुकी है और सैकड़ों की संख्या में लोग आज भी अस्पताल में भर्ती है।

पीने योग्य नहीं है पानी

कांग्रेस नेता ने तोरण सिंह नाम के व्यक्ति यहां पानी की रीडिंग चेक की। जो कि 253 निकली। यानी पानी पीने योग्य नहीं था। आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार गंदा बदबूदार और जहरीला पानी आपको पिला रही है।

इंदौर में जा चुकी है 33 लोगों की जान

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज अरबिंदो अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय अलगूराम यादव की मौत हो गई है। इसके पहले अलगूराम की पत्नी उर्मिला यादव की मौत 27 दिसंबर को उल्टी-दस्त से हो चुकी थी। दूषित पानी की वजह से लोगों की हो रही मौत का आंकड़ा अब 33 तक पहुंच गया है।