3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर 5200 करोड़ रूपए कर्ज ले रही मोहन सरकार, सिर्फ एक वित्तीय वर्ष में ले चुकी 62,300 करोड़

Mohan Government : मोहन सरकार एक बार फिर 5200 करोड़ का कर्ज ले रही है। साल 2026 में सरकार दूसरी बार ऋण लेने जा रही है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में ये कर्ज 57,100 करोड़ लिया जा चुका हैं। इस तरह नया कर्ज मिलाकर इसी चालू वर्ष में कुल 62,300 करोड़ रुपए का हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Mohan Government

5200 करोड़ रूपए कर्ज ले रही मोहन सरकार (Photo Source- Patrika)

Mohan Government :मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर 5200 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। साल 2026 में सरकार दूसरी बार ऋण लेने जा रही है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में ये कर्ज 57,100 करोड़ लिया जा चुका हैं। इस तरह नया कर्ज लेने के बाद अब ये इसी चालू वर्ष में कुल 62,300 करोड़ रुपए का हो जाएगा।

बता दें कि, राज्य सरकार साल 2026 में ही दूसरी बार कर्ज ले रही है। इस बार 7 फरवरी को 5200 करोड़ की राशि मिलेगी, जिसकी पहली किस्त 1200 करोड़ रुपए 7 साल के लिए ब्याज समेत भुगतान की तारीख 4 फरवरी 2033 तारीख की है। 2000 करोड़ का कर्ज 17 साल के लिए लिया जा रहा है जो 4 फरवरी 2043 तक के लिए है। जबकि, तीसरी किस्त 2000 करोड़ रुपए 22 साल की अवधि में ब्याज के साथ चुकता किया जाएगा।

सिर्फ एक चालू वर्ष में ही 62,300 करोड़ कर्ज

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 57,100 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। 5200 करोड़ का कर्ज लेने के बाद यह आंकड़ा 62,300 करोड़ रुपए पहुंच जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कब-कब लिया गया कर्ज

-07 मई 2025 को 5000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-04 जून 2025 को 4500 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-08 जुलाई 2025 को 4800 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-30 जुलाई 2025 को 4300 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-05 अगस्त 2025 को 4000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-26 अगस्त 2025 को 4800 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-9 सितंबर 2025 को 4000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-23 सितंबर 2025 को 3000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-30 सितंबर 2025 को 3000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-28 अक्टूबर 2025 को 5200 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-11 नवंबर 2025 को 4000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-02 दिसंबर 2025 को 3000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-30 दिसंबर 2025 को 3500 करोड़ रुपए कर्ज लिया।
-07 जनवरी 2026 को 4000 करोड़ रुपए कर्ज लिया।