7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो, चीन, अमरीका से आगे होता भारत- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

केंद्रीय बजट को लेकर महिला संवाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित, बोले- आजादी के बाद टैक्स को लेकर अब बदली है मानसिकता...

less than 1 minute read
Google source verification
hemant khandelwal on union budget 2026(patrika photo)

hemant khandelwal on union budget 2026(patrika)

MP BJP: केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, टैक्स देने को लेकर अब लोगों की मानसिकता बदली है। अगर अजादी के बाद सही तरीके से टैक्स स्लैब में बदलाव किया जाता तो हम चीन और अमरीका से आगे होते।

सरकारी कर्मचारी का सैलरी खर्च तक नहीं निकल पाता था

खंडेलवाल ने आगे कहा कि बेरोजगारी और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश काफी पिछड़ा हुआ था। उस समय देश का टैक्स कलेक्शन इस स्थिति में था कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का खर्च भी पूरी तरह से नहीं निकल पाता था। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद अब हम 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बने हैं।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित बजट

खंडेलवाल ने कहा, बजट महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने महिला सहायता समूहों, स्टार्टअप्स, स्किल डेवलपमेंट, मुद्रा योजना और महिला उद्यमिता को बजट में मिली प्राथमिकता का उल्लेख किया। उनका कहना था कि इन योजनाओं से महिलाएं केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी सशक्त होंगी।

इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के साथ ही बड़ी संख्या में बाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं। महिला संवाद में बजट के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की ओर जोर दिया गया है।