7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में क्या बताया कि लटक गईं निगम मंडल की नियुक्तियां?

MP BJP: सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी...

less than 1 minute read
Google source verification
Hemant Khandelwal

Hemant Khandelwal(photo:FB)

MP BJP: प्रदेश में निगम-मंडल और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर नेताओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आने के बाद पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होने जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश से दोबारा नामों की सूची मांगी है।

हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं प्रदेश अध्यक्ष

इस बीच दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। बता दें, सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल हालही में दिल्ली से लौटे हैं। अब हाईकमान प्रदेश से भेजे जाने वाले नामों पर नए सिरे से विचार करेगा।

बीएल संतोष से मिले सिंधिया

निगम-मंडलों की नियुक्ति के इंतजार के बीच मध्यप्रदेश प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से भोपाल एयरपोर्ट में बीएल संतोष के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मध्यक्षेत्र बौद्धिक प्रमुख हितानंद और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने मुलाकात की। इस मुलाकात को भी राजनीतिक नियुक्तियों की दृष्टिकोण के नजरिए से देखा जा रहा है।