1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 फरवरी से एमपी बोर्ड एग्जाम, टेंशन लेने की जरूरत नहीं, पास होना है तो आज से शुरु करें ये काम

MP Board Exams : इसी माह 10 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरु होने जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस बढ़ता जा रहा है, जिसे कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट्स ने खास सलाह दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Board Exams

बोर्ड एग्जाम का स्ट्रेस कम करने एक्सपर्ट्स की सलाह (Photo Source- Patrika)

MP Board Exams : मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। स्टूडेंट के पास तैयारी के लिए अब केवल 9 दिन बाकी हैं। 10वें दिन आप परीक्षा केंद्र में होंगे। ऐसे में किसी को फॉर्मूले भूलने का डर है तो कोई टाइम टेबिल मैनेजमेंट से परेशान है। ऐसे में एक्सपर्ट ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि, अब टेंशन लेने का समय नहीं है। आप अबतक जो भी पढ़ चुके हैं, उसका रिवीजन करें, ताकि परीक्षा के तीन घंटे में उत्तर पुस्तिका पर उसे बेहतर तरीके से उतार सकें।

बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। 10वीं 12वीं कक्षा के 16 लाख स्टूडेंट इसमें शामिल होंगे। एक्सलेंस स्कूल के प्राचार्य और मोटिवेटर सुधाकर पारासर ने बताया अब हर प्रश्न पत्र की रणनीति पर स्कूल फोकस करें। छात्रों को अपने भारी सिलेबस को छोटे-छोटे 'डेली टारगेट' में बांटना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सबसे जरूरी है लिखने का अभ्यास

उन्होंने बताया कि, लिखने का अभ्यास अभी से शुरू कर दें। वरना सब कुछ आने के बाद भी एग्जाम हॉल में 'ब्लैकआउट' की स्थिति बन जाती है। एक्सपर्ट की सलाह है कि, लिखकर याद करने से याददाश्त और प्रेजेंटेशन दोनों में सुधार होता है।

पर्याप्त नींद सूचनाओं को दिमाग में सेट करने में मददगार

-7 घंटे की नींद: काउंसलर गौरव शर्मा ने बताया कि, नींद की कमी दिमाग की कार्यक्षमता को कम कर देती है। पर्याप्त आराम ही सूचनाओं को दिमाग में सेट करने में मदद करता है।

-डिजिटल डिटॉक्स: सोशल मीडिया की तुलनात्मक दुनिया से दूर रहें। दूसरों की तैयारी देखकर घबराने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें।