4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका ने बुलंद की मध्यप्रदेश की आवाज, बजट 2026 में पूरी हुई ये उम्मीदें

Budget 2026: बजट से पहले पत्रिका ने राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी आवाम की आवाज को सरकार तक पहुंचाया, कुछ अपेक्षाएं पूरी... जानें एमपी को आम बजट 2026 से क्या मिला?

2 min read
Google source verification
Budget 2026

Budget 2026: मध्यप्रदेश की आवाज बुंलद करने पत्रिका ने की भरसक कोशिश। राज्य को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से संबंधित प्रदेश में लोगों की आवाजों को पत्रिका ने सरकार तक पहुंचाया। इनमें से कुछ अपेक्षाओं को जनभावनाओं के अनुरूप सरकार ने काफी हद तक पूरा भी किया।

कैंसर: दवाओं के कम हों दाम

पत्रिका- अशोकनगर में लोगों ने कैंसर में उपयोगी जीवनरक्षक दवाओं को सस्ती करने की मांग रखी थी।

बजट में मिला… सरकार ने कैंसर की 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इन दवाओं को सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान देकर सस्ता किया।

-2- आयुर्वेद: चिकित्सा पद्धति को दें बढ़ावा

पत्रिका: रतलाम में देश की पुरातन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को बढ़ाने के लिए रतलाम में चिकित्सक व लोगों ने मांगें रखी थीं।

बजट में मिला… आयुर्वेद को बढ़ाने 3 नए ए्स बनेंगे। उपचार और शोध को बढ़ाएंगे। आयुर्वेद उपचार, वेलनेस टूरिज्म बढ़ाएंगे। औषधीय कृषि को भी बढ़ावा।

औद्योगिक विकास: क्षेत्र में बढ़े काम

पत्रिका: जबलपुर में औद्योगिक विकास से क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने और विकास को नए आयाम देने की मांग रखी गई।

बजट में मिला… सरकार ने पुराने उद्योगों के पुनरुद्धार पर फोकस किया। इससे पीथमपुर, मालनपुर, मंडीदीप, जबलपुर जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

रोजगार: युवाओं को रोजगार क्षेत्र में मिले

पत्रिका: राजगढ़ में परिचर्चा के दौरान आमजन ने युवाओं को तकनीकी कौशल और स्वरोजगार को लेकर अपनी बातें रखीं।

बजट में मिला… नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी। गेमिंग, कॉमिक जैसे सेक्टर में 2030 तक 20 लाख को रोजगार मिलेगा।