
बंद दुकानें। पत्रिका फाइल फोटो
Khejri Protest: बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे खेजड़ी बचाओ अभियान के तहत खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने का कानून बनाने की मांग को लेकर आज प्रदेशभर के पर्यावरण प्रेमी बीकानेर में जुटे। महापड़ाव के चलते बीकानेर में बाजार सुबह से बंद है। वहीं, शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
महापड़ाव में जुटे लोगों ने कहा कि गर्दन कटा देंगे, लेकिन खेजड़ी नहीं कटने देंगे। प्रशासन को झुकना पड़ेगा और घुटने टकने पड़ेंगे। यदि नहीं माने तो समाज उखाड़ कर फेंक देगा। वहीं, महापड़ाव के चलते शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी भीड़ के चलते कलेक्ट्रेट के सामने बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को बंद किया है। इसके अलावा जगह-जगह पुलिस बल तैनात है।
जिला कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के बाद शाम को बिश्नोई धर्मशाला के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू होगा। इस दौरान खेजड़ी की बेटी विषय पर नाटक का मंचन, भजन संध्या और रात्रि जागरण होगा। मुकाम के पीठाधीश्वर रामानंद महाराज के सानिध्य में महापड़ाव का शंखनाद किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत समाज, 36 कौम के लोग शामिल होंगे। महापड़ाव में निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, अभिमन्यू पूनिया भी शामिल होंगे।
खेजड़ी बचाने के आंदोलन के तहत बाजार बंद हैं। ऐसे में सुबह से ही दुकानें नहीं खुलने से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। महापड़ाव के समर्थन में क्षत्रिय सभा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, सट्टा बाजार एसोसिएशन, गणपति प्लाजा मार्केट एसोसिएशन, खंजाची मार्केट एसोसिएशन, केईएम रोड व्यापार मंडल, भैरूजी गली व्यापार संगठन, जैन मार्केट के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे है।
संयोजक परसाराम ने बताया कि विधानसभा में किसी प्रकार का विधेयक या सरकार से किसी प्रकार के फैसले अगर जनप्रतिनिधि द्वारा लिए जाएंगे तो समाज उसे स्वीकार नहीं करेगा।बल्कि समाज के प्रतिनिधिमंडल की ओर से लिए जाने वाले फैसले को पसंद किया जाएगा।
Published on:
02 Feb 2026 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
