
CG News: पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्रेमी युगल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उम्र कम होने के चलते शादी न हो पाने से खुदकुशी कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युगल करीब तीन महीनों से साथ रह रहे थे।
दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे। परिजन बताते हैं कि 10 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दोनों की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन प्रेमी लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम होने के कारण विवाह संभव नहीं हो सका। परिजनों ने तीन साल बाद शादी कराने का आश्वासन दिया था, जिससे लड़की मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और घर में ही आत्महत्या कर लिया।
इससे आहत प्रेमी ने नीलगिरी के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह उसका शव पेड़ पर लटकता मिला।सूचना पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है।
बुधवार रात हुआ था विवाद
बुधवार रात शादी न हो पाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान लड़की ने मौका पाकर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़के ने प्रेमिका को फंदे पर लटका देखा तो वह सदमे में आ गया। उसने मां और पड़ोसियों की मदद से लड़की को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Published on:
13 Feb 2026 12:32 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
