
कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR दर्ज (photo source- Patrika)
Congress Leader Controversy: बिलासपुर जिले के कोटा थाने में गाली-गलौज और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने आखिरकार सख्त कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता समेत छह से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाने में पहले भी तलवार से हमला और हंगामा होने के बाद भी लोकल पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि इस मामले में सीनियर अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की गई।
थाने के अंदर हुए हंगामे और गाली-गलौज का वीडियो सामने आने के बाद SSP रजनीश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। वीडियो देखने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा के चंडी माता चौक इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता और क्रशर ऑपरेटर संतोष मिश्रा और कॉन्ट्रैक्टर राम सोनी के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर बहस हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि संतोष मिश्रा ने राम सोनी को गालियां देना और मारपीट करना शुरू कर दिया।
इसके बाद राम सोनी ने जवाब में संतोष को जमीन पर गिरा दिया। मौके पर मौजूद राम के परिवार वालों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया, जिसके बाद संतोष वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह तलवार लेकर वापस आया और राम सोनी पर हमला कर दिया।
घटना के बाद, दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ कोटा पुलिस स्टेशन पहुंचे। FIR दर्ज करने का दबाव डाला गया, जिससे पुलिस स्टेशन परिसर में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और हंगामा हुआ। मामला बढ़ने के बावजूद, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। थाने के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में घायल राम सोनी, BJP नेता विकास सिंह और उनके साथी कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा को गाली देते हुए दिख रहे हैं।
CCTV फुटेज में राम सोनी, विकास सिंह और उनके समर्थक संतोष मिश्रा और उनके साथियों के साथ मारपीट करते हुए भी दिख रहे हैं। थाने के अंदर खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। लोगों को रोकने के बजाय, एक पुलिसकर्मी कैमरों का हवाला देकर उन्हें जाने के लिए कहता दिख रहा है।
Congress Leader Controversy: थाने में अफरा-तफरी और पुलिस के काम में रुकावट से परेशान होकर SSP रजनीश सिंह ने TI नरेश चौहान को फटकार लगाई। उन्होंने थाना परिसर में हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साफ निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे छह से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच जारी है, और आगे भी कार्रवाई की उम्मीद है।
Published on:
05 Feb 2026 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
