2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया से दुखी हुए अमिताभ बच्चन? उदास होकर बिग बी बोले- अब फीलिंग्स को…

Amitabh Bachchan Tweet on Social Media: सदी से महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया को लेकर हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर बात की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Amitabh Bachchan Tweet on Social Media

Amitabh Bachchan (सोर्स- एक्स)

Amitabh Bachchan Tweet on Social Media: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट अब चर्चाओं का विषय बन गया है। जी हां, बिग बी ने 31 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसे पढ़ने के बाद लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दिया। अब बिग बी ने ऐसा क्या लिखा, जिस पर इतनी चर्चाएं होने लगीं, चलिए बताते हैं।

अमिताभ के पोस्ट की हुई चर्चा (Amitabh Bachchan Tweet on Social Media)

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'बात, अब सोशल मीडिया के द्वारे, होती है। भावनाओं का प्रदर्शन अब इमोजी से होता है।' बिग बी का ये ट्वीट साफ बताता है कि वो कोई ना कोई बात को लेकर बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं को लेकर अमिताभ ने जो ट्वीट किया उस पर भी कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

बिग बी के ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन्स

बिग बी के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'सही कहा- अब बात शब्दों से कम और भावनाएं से ज्यादा बयान होती हैं। सोशल मीडिया ने जुबान को छोटा और इशारों को बड़ा कर दिया है।

एक और यूजर ने लिखा- 'दिल की बात अब लफ्जों में कम और इन चीजों में ज्यादा होती है!! लोग अब असलियत से ज्यादा परफेक्ट दिखने की कोशिश करते हैं। दूर के लोग पास आ गए हैं, पर पास बैठे लोग अक्सर फोन में खोए रहते हैं'

वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन

बता दें आखिरी बार अमिताभ बच्चन फिल्म 'कल्कि' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकार भी नजर आए थे।