2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका पादुकोण के बैग में मिला दो दिन पुराना थेपला, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, वजह जानकर आएगा प्यार

Deepika Padukone Talks About Daughter Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी बेटी संग रिश्ते और मदरहुड के अनुभव को साझा किया है।

2 min read
Google source verification
Deepika Padukone Talks About Daughter Dua

Deepika Padukone (सोर्स- VogueIndia)

Deepika Padukone Talks About Daughter Dua: बॉलीवुड की सबसे सफल और संजीदा अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मां बनने के बाद दीपिका की जिंदगी में जो बदलाव आए हैं, वो न सिर्फ उनके व्यक्तित्व को बल्कि उनकी प्राथमिकताओं को भी नए सिरे से परिभाषित करते नजर आते हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका अब एक ग्लैमरस सुपरस्टार से पहले एक समर्पित मां के रूप में खुद को देखती हैं।

दीपिका ने साझा किया मदरहुड से जुड़ा अनुभव (Deepika Padukone Talks About Daughter Dua)

'हार्पर बाजार इंडिया' के साथ इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने मदरहुड से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने खुलकर बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जुनून अब उनकी बेटी दुआ है। शूटिंग, ब्रांड कमिटमेंट और पब्लिक अपीयरेंस के बीच दीपिका हर उस पल को संजोना चाहती हैं, जो उन्हें अपनी बेटी के साथ बिताने का मौका देता है।

दीपिका ने मजेदार पलों को किया शेयर (Deepika Padukone Shares Motherhood Life)

दीपिका ने मां बनने के बाद की जिंदगी के कुछ बेहद मजेदार और आम पलों का जिक्र किया। उन्होंने हंसते हुए बताया कि एक बार उनके हैंडबैग से थेपले का टुकड़ा निकला, जो दरअसल उनकी बेटी खा रही थी और वही रह गया था। दो दिन बाद जब वो टुकड़ा मिला, तो उन्हें एहसास हुआ कि मां बनने के बाद जिंदगी कितनी सुंदर और अनप्लान्ड हो जाती है। एक इंटरनेशनल स्टार के बैग में थेपला मिलना, वाकई में जितनी हैरान करने वाली बात है उतनी ही प्यारी भी।

दुआ के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं दीपिका

मां-बेटी के रिश्ते को लेकर दीपिका ने बताया कि वो दुआ के साथ हर छोटे पल को खास बनाने की कोशिश करती हैं। वो अपनी बेटी से बार-बार प्यार का इजहार करती हैं और उसके साथ बच्चों वाले गाने गुनगुनाती हैं। कभी मस्ती भरे एक्शन सॉन्ग, तो कभी हंसते-खेलते पल- दीपिका मानती हैं कि इन्हीं छोटी चीजों से मां और बेटी का रिश्ता और गहरा होता है।

काम के घंटों पर दीपिका का वायरल बयान

मातृत्व ने दीपिका की सोच को प्रोफेशनल लाइफ में भी बदला है। कुछ समय पहले मां बनने के बाद उन्होंने काम के घंटों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी। दीपिका का मानना है कि नई मदर्स को काम पर लौटने के लिए सहयोग और समझ की जरूरत होती है। उन्होंने आठ घंटे के वर्क कल्चर की वकालत करते हुए कहा कि लगातार खुद को थकाना जरूरत नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग के साथ अन्याय है। उनके मुताबिक संतुलित दिनचर्या ही लंबे समय तक बेहतर काम करने की कुंजी है।

दीपिका और रणवीर की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की पसंद रही है। 2018 में शादी के बाद 2024 में दोनों ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। दिवाली के मौके पर बेटी की पहली झलक दिखाकर कपल ने अपने फैंस के साथ अपनी खुशी साझा की थी।