5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 12वें दिन काटा गदर, धुरंधर के तूफान को चीरकर निकली आगे

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस शानदार सफर के दौरान फिल्म ने सलमान खान की 'टाइगर 3' और 'दृश्यम 2' जैसी 13 बड़ी सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 12वें दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

2 min read
Google source verification
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस शानदार सफर के दौरान फिल्म ने सलमान खान की 'टाइगर 3' और 'दृश्यम 2' जैसी 13 बड़ी सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 12वें दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

बॉर्डर 2 ने 12वें दिन किया धांसू कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल इन दिनों बॉक्स ऑफिस के असली 'सुल्तान' बने हुए हैं। एक तरफ जहां उनकी नई फिल्म 'इक्का' के ऐलान ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। वीकडेज में कमाई के आंकड़ों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने कई ऐसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिनका कुल कारोबार 4000 करोड़ से ऊपर रहा है। फिल्म लगातार धुआंधार कलेक्शन कर रही है।

12वें दिन भी कायम रहा सनी देओल का जलवा (Border 2 Box Office Collection Day 12)

फिल्म 'धुरंधर 2' के टीजर की जबरदस्त चर्चा के बीच भी 'बॉर्डर 2' ने मंगलवार यानी 12वें दिन सम्मानजनक कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। अच्छी बात यह है कि सोमवार के मुकाबले इसकी कमाई में कोई गिरावट नहीं आई, जो यह दिखाता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। अब तक भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, और उम्मीद है कि जल्द ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

दुनियाभर में 335 करोड़ किया कलेक्शन (Border 2 Worldwide Collection)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने 11 से 12 दिनों में दुनियाभर से 335.75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। हालांकि, फिल्म का ओवरसीज (विदेशों में) प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा है, जहां से अब तक सिर्फ 45.25 करोड़ रुपये आए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले वीकेंड तक यह फिल्म 400 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा छूने में कामयाब हो जाएगी।

बॉर्डर 2 ने इन 13 बड़ी फिल्मों का खेल बिगाड़ा (Border 2 Break 13 Movies Record)

12वें दिन की हिंदी कमाई के ऐतिहासिक आंकड़ों की लिस्ट में 'बॉर्डर 2' को 37वां स्थान मिला है। भले ही यह रैंक सुनने में कम लगे, लेकिन इसने कई ऐसी सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने अपने समय में झंडे गाड़े थे। सनी देओल की इस फिल्म ने बाजीराव मस्तानी, टाइगर 3, दृश्यम 2, भूल भुलैया 2, काबिल, कृष 3, रईस, हाउसफुल 4 और कांतारा चैप्टर 1 जैसी 13 बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। इन सभी फिल्मों का अगर कुल ऑल-टाइम कलेक्शन जोड़ा जाए, तो वह 4000 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा बैठता है।