13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटिमेट सीन्स पर CBFC का बड़ा फैसला, ‘O Romeo’मिली हरी झंडी?

o Romeo: CBFC ने इंटिमेट सीन को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे फिल्म जगत में एक नई दिशा मिल सकती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'O Romeo' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है।

2 min read
Google source verification
o Romeo

फिल्म 'ओ रोमियो' (सोर्स: x @MRSURAJ1782 के अकाउंट द्वारा)

o Romeo: आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'ओ रोमियो' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म शाहिद कपूर की कमबैक फिल्म के रूप में सुर्खियों में है। दर्शक और फैंस इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, इसे लेकर सब एक्साइटेड हैं।

रोमांटिक, इंटिमेट और बोल्ड सीन

फिल्म 'ओ रोमियो' का डायरेक्शन फेमस निर्देशक विशाल भारद्वाज ने किया है, जो अपनी भव्य और गहरे सामाजिक विषयों पर बेस्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं, जबकि अन्य कलाकारों में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी शामिल हैं। ये कलाकारों की जबरदस्त कास्टिंग फिल्म को और भी खास बनाती है।

दरअसल, CBFC ने इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। तो वहीं, सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्दों को बदलने के निर्देश भी दिए हैं, जैसे 'आइटम' शब्द को 'कुमारी' से रिप्लेस करना, साथ ही 2 शब्दों को म्यूट करने का भी आदेश जारी किया गया है, लेकिन रोमांटिक, इंटिमेट और बोल्ड सीन जैसी महत्वपूर्ण पेशकश को बिना किसी कट के फिल्म में रखा गया है, जिससे कहानी की जुबान और भावना पूरी तरह से दर्शकों तक पहुंच सके।

मस्ती भरी केमिस्ट्री का एक शानदार

हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म के गाने 'पान की दुकान पर' पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। ये दोनों भाईयों की मस्ती भरी केमिस्ट्री का एक शानदार उदाहरण पेश करता है।

बता दें, शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी ने पहले भी कई यादगार फिल्में बनाई हैं। इन दोनों के साथ आने पर स्क्रीन पर हमेशा कुछ नया और खास देखने को मिलता है। फैंस को उम्मीद है की 'ओ रोमियो' भी उनकी पिछली फिल्मों की तरह धमाकेदार साबित होगी।