14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीना कपूर की हुई किरकिरी, पाकिस्तानी डिजाइनर के साथ डिनर करती दिखीं बेबो

करीना कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर थू-थू हो रही है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी डिजाइनर के साथ दुबई में डिनर करना एक्ट्रेस को भारी पड़ गया है। लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म करो…

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Kareena Kapoor Got Trolled

Kareena Kapoor Got Trolled

Kareena Kapoor Trolled: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह दुबई में एक पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर के साथ डिनर पार्टी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

27 अप्रैल को बेबो दुबई गई थीं। एक पार्टी में वह पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर फराज मन्नान से मिली। अब तक सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही उनके दोस्त फराज मन्नान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीरें शेयर की वह वायरल हो गई।

Kareena-Kapoor-Faraz-Mannan-Party-Image

तस्वीर में देखा जा सकता है करीना कपूर, पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर के कंधे पर हाथ रखी हुई हैं।

फोटो देख भड़के यूजर्स

करीना की ये तस्वीरें वायरल होते ही नेटिज़न्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने उन्हें
"गद्दार" तक कह डाला।

Kareena-Kapoor-Trolled

एक यूजर ने लिखा- भारत में गद्दारों की कमी नहीं है।

दूसरे ने लिखा- जब इनके घर हमला हुआ था तो पूरा देश उनके पति की सलामती की दुआ कर रहा था और जब पाकिस्तान की वजह से 28 लोग मरे हैं तो ये डिनर कर रही हैं। कुछ तो शर्म करो।

फिलहाल करीना की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!