
Kritika Kamra & Gaurav Kapur (सोर्स- एक्स)
Kritika Kamra & Gaurav Kapur Wedding: टीवी और वेब सीरीज की दुनिया में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री कृतिका कामरा जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। खबरें हैं कि कृतिका अपने लॉन्गटाइम पार्टनर और मशहूर क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में मुंबई में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है।
कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक साधारण लेकिन बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी, जिसमें दोनों को ब्रेकफास्ट डेट पर मुस्कुराते हुए देखा गया था। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि यह रिश्ता काफी गंभीर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका और गौरव इस समय अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक सादे लेकिन खास समारोह की योजना बनाई जा रही है। शादी मुंबई में ही होने की संभावना है, जहां करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक अलग रिसेप्शन रखने की भी चर्चा है।
सूत्रों की मानें तो शादी की रस्मों और बाकी कार्यक्रमों को लेकर अभी बातचीत चल रही है। तारीख और वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला जल्द लिया जा सकता है। कृतिका और गौरव दोनों ही इस समय अपने करियर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाकर चल रहे हैं।
कृतिका कामरा ने टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और देखते ही देखते वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे शोज़ से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों की ओर रुख किया, जहां ‘तांडव’, ‘बंबई मेरी जान’ और ‘भीड़’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके काम को सराहा गया।
वहीं गौरव कपूर को भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट होस्ट्स में गिना जाता है। अपने मजाकिया अंदाज, सहज बातचीत और क्रिकेट की गहरी समझ के कारण उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। क्रिकेट शो से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, गौरव की मौजूदगी हमेशा चर्चा में रहती है।
कृतिका और गौरव की जोड़ी को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद करते हैं। अब सभी को बस इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अगर खबरें सच साबित होती हैं, तो साल 2026 की ये शादी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी।
Published on:
08 Feb 2026 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
