8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधु विनोद चोपड़ा ने काटा मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा का हाथ, बॉबी देओल भी रह गए थे सन्न

Vidhu Vinod Chopra Bite Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Hand: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है जब फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा के हाथ को काट लिया था।

2 min read
Google source verification
Vidhu Vinod Chopra Bite Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Hand

Vidhu Vinod Chopra-Manoj Bajpayee (सोर्स- एक्स)

Vidhu Vinod Chopra Bite Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Hand: बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे हैं, जो आज भी हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक पुराना लेकिन बेहद चौंकाने वाला किस्सा अभिनेता मनोज बाजपेयी ने साझा किया था, जिसमें उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री शबाना रजा (नेहा बाजपेयी) से जुड़ा अनुभव सामने आया। ये घटना 90 के दशक के आखिर की है, जब शबाना ने फिल्म ‘करीब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और सेट पर उनके साथ एक ऐसा व्यवहार हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है।

बॉबी देओल के साथ फिल्म से किया था डेब्यू Vidhu Vinod Chopra Bite Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Hand)

शबाना रजा ने 1998 में बॉबी देओल के अपोजिट फिल्म ‘करीब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। वो दिल्ली से आई थीं और फिल्मी दुनिया के तौर-तरीकों से बिल्कुल अनजान थीं। मनोज बाजपेयी के मुताबिक, शबाना को इंडस्ट्री में काम छोड़ने का फैसला खुद से नहीं करना पड़ा, बल्कि उन्हें धीरे-धीरे काम मिलना ही बंद हो गया। इसकी वजह उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति और ‘आउटसाइडर’ होना बताया।

सेट पर हुआ अजीब बर्ताव (Vidhu Vinod Chopra Bite Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Hand)

मनोज बाजपेयी ने 'मिड डे' के साथ इंटरव्यू में बताया था कि ‘करीब’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान शबाना बार-बार कन्फ्यूज हो रही थीं। सीन में उन्हें एक खास दिशा में बायां हाथ उठाना था, लेकिन हर टेक में गलती से दायां हाथ उठ जाता था। कई रीटेक्स के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा अपना आपा खो बैठे।

मनोज के मुताबिक, शबाना को सही हाथ उठाने की याद दिलाने के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने उनका हाथ काट लिया। शबाना उस समय इतनी नई थीं कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह व्यवहार सही है या गलत। उन्हें लगा कि शायद बड़े फिल्ममेकर्स ऐसे ही काम करते हैं और यह उनकी ‘जीनियस’ सोच का हिस्सा है।

बॉबी देओल भी रह गए थे सन्न

इस घटना की पुष्टि अभिनेता बॉबी देओल ने भी एक पुराने इंटरव्यू में की थी। बॉबी ने बताया कि सेट पर शबाना को काफी डांट भी पड़ती थी। एक सीन में कई टेक्स के बाद जब बात नहीं बनी, तो अचानक विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना का हाथ काट लिया। बॉबी के मुताबिक, वह इतना चौंक गए थे कि उस पल कुछ बोल ही नहीं पाए।

इंडस्ट्री की सच्चाई पर सवाल

इस पूरे वाकये ने एक बार फिर बॉलीवुड में नए कलाकारों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शबाना रज़ा जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने कुछ ही फिल्मों के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली और बाद में मनोज बाजपेयी से शादी कर ली। 2009 के बाद उन्होंने पूरी तरह फिल्मों से किनारा कर लिया। मनोज बाजपेयी का मानना है कि अगर शबाना को सही मार्गदर्शन और सपोर्ट मिला होता, तो उनका करियर कहीं लंबा हो सकता था।