
Rajpal Yadav in Tihar Jail (सोर्स- एक्स)
Rajpal Yadav in Tihar Jail: बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पर्दे पर हर सीन में जान डालने वाले इस कलाकार की असल जिंदगी में हालात कुछ ऐसे बने कि उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। चेक बाउंस से जुड़ा ये मामला कोई नया नहीं है, बल्कि सालों पुराना विवाद अब फिर से कानूनी संकट में बदल गया है। अब राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद के बाद एक और एक्टर सामने आए हैं।
राजपाल यादव का नाम सालों से चेक बाउंस केस से जुड़ा रहा है। साल 2018 में भी इसी मामले में उन्हें करीब तीन महीने जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, उस वक्त ये माना जा रहा था कि मामला सुलझ चुका है, लेकिन हालात ने एक बार फिर करवट ली। ताजा घटनाक्रम में अभिनेता ने खुद तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया, जिसने उनके चाहने वालों को चौंका दिया।
सरेंडर से पहले राजपाल यादव का एक भावुक बयान सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि इस वक्त उनके पास न तो कोई रास्ता है और न ही कोई ऐसा दोस्त, जिस पर वह पूरी तरह भरोसा कर सकें। उनकी यह बात जैसे ही सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई और कई सितारे उनके समर्थन में आगे आने लगे।
राजपाल यादव के समर्थन में सबसे पहले अभिनेता सोनू सूद सामने आए। सोनू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राजपाल एक बेहद प्रतिभाशाली और ईश्वर प्रदत्त कलाकार हैं। उन्होंने साफ किया कि वह जो मदद कर रहे हैं, वह किसी तरह की चैरिटी नहीं बल्कि इंडस्ट्री के एक सदस्य के लिए समर्थन है। सोनू सूद ने भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए साइनिंग अमाउंट देने की भी बात कही, ताकि राजपाल को फिर से काम मिल सके।
सिर्फ सोनू सूद ही नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े राव इंदरजीत सिंह यादव ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने करीब 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिससे ये साफ हो गया कि राजपाल इस मुश्किल वक्त में अकेले नहीं हैं।
इसके बाद अभिनेता गुरमीत चौधरी भी खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए लिखा कि जिस कलाकार ने लोगों को सालों तक हंसाया, उसे इस तरह टूटते देखना बेहद पीड़ादायक है। गुरमीत ने न सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर मदद की बात कही, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी निर्माताओं और निर्देशकों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस समस्या का हल निकालें।
गुरमीत चौधरी ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ एक काम करने की जगह नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने कहा कि परिवार कभी अपने सदस्य को मुश्किल वक्त में अकेला नहीं छोड़ता। उनके इस बयान के बाद कई और सेलेब्स के समर्थन में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Updated on:
10 Feb 2026 07:08 pm
Published on:
10 Feb 2026 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
