3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले खरीदे थे एक किताब के राइट्स, क्या वही बना हमले का कारण?

Rohit Shetty Firing: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में पुलिस ने एक और एंगल से जांच शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि यह मामला उनकी एक हाल ही में खरीदी किताब के राइट्स से जुड़ा हो सकता है।

3 min read
Google source verification
Rohit Shetty Firing at house police new investigation angle with his new book underworld writes Rakesh Maria

रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग

Rohit Shetty Firing Case: उस समय पूरा मुंबई शहर दहशत में आ गया था जब फेमस फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर ताबड़तोड़ राउंड फायरिंग हुई थी। मुंबई पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक हर कोई इस मामले की जांच में जुट गया। जहां 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं, इस पूरे हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने बीते दिन फेसबुक पोस्ट शेयर करके ली थी। ऐसे में अब जांच में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हमला रोहित शेट्टी के किसी प्रोफेशनल काम या उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा है या नहीं?

रोहित शेट्टी ने खरीदे थे चर्चित किताब के राइट्स (Rohit Shetty Recently Bought rights book)

रोहित शेट्टी पर जबसे हमला हुआ है हर एंगल से जांच जारी हैं। अब ऐसे में मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी ने हाल ही में पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की अंडरवर्ल्ड और अपराध की दुनिया पर लिखी चर्चित किताब के राइट्स खरीदे थे। पुलिस को अंदेशा है कि अपराध जगत से जुड़ी इस डील की वजह से ही शायद अंडरवर्ल्ड के कुछ लोग नाराज हों और उन्होंने डराने के मकसद से यह फायरिंग करवाई हो।

पुणे से आए थे शूटरों के बाइक ने खोले राज (Rohit Shetty Firing Case Underworld Connection)

इस मामले में पुलिस ने जांच कापी तेज कर दी है। पुणे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान स्वप्निल साकट (23), सिद्धार्थ येनपुरे (20), आदित्य गायकी (19), समर्थ पोमाजी (18) और अमन मारोते (27) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक कॉलेज का छात्र है और बाकी बेरोजगार हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी पुणे से मोटरसाइकिल पर मुंबई आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह रोहित शेट्टी के घर से करीब 2 किलोमीटर दूर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने वह पुणे नंबर की बाइक जब्त कर ली है, जो उन्हीं में से एक आरोपी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। यही बाइक आरोपियों तक पहुंचने का सबसे बड़ा जरिया बनी थी।

आधी रात को हुआ था रोहित शेट्टी के घर हमला (Rohit Shetty 5 Round Firing In Mumbai House)

फायरिंग की यह घटना 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे हुई। जुहू के महमूद चौक पर स्थित 'शेट्टी टावर' की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया था। हमलावरों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जो इमारत की दीवार और पहली मंजिल की खिड़कियों पर लगी। गनीमत यह रही कि उस समय इमारत के बाहर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। रोहित शेट्टी ने खुद पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी।

शुभम लोणकर और बिश्नोई गैंग का साया (Wanted Shubham Lonkar And Bishnoi Gang)

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी शुभम लोणकर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। हालांकि, रोहित शेट्टी ने पुलिस को बताया है कि उन्हें पहले से कोई फिरौती या धमकी भरा फोन नहीं आया था।

पुलिस इस मामले में 'पुणे कनेक्शन' की गहराई से जांच कर रही है, क्योंकि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश भी पुणे में ही रची गई थी। फिलहाल, गिरफ्तार लड़कों और सिद्दीकी केस के शूटरों के बीच कोई सीधा कनेक्शन नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन बेरोजगार लड़कों को रोहित के घर तक भेजने वाला असली मास्टरमाइंड कौन है।