
Ruhi Singh (सोर्स- एक्स)
Mastiii 4 Actress Ruhi Singh Private Chats Leaked: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल रुही सिंह इन दिनों किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक गंभीर साइबर ठगी के मामले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आ चुकीं रुही सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात के बारे में जानकारी दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
अभिनेत्री रुही सिंह ने सभी फैंस को आगाह किया है कि कोई शख्स उनके नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप पर लोगों से संपर्क कर रहा है। अभिनेत्री ने इसे न केवल शर्मनाक बताया, बल्कि साफ कहा कि वो इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।
रुही सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए उस व्हाट्सऐप नंबर की जानकारी दी, जिससे यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। उन्होंने फैंस से अपील की कि अगर किसी को भी इस तरह का कोई मैसेज आए तो तुरंत उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें। अभिनेत्री के मुताबिक, यह शख्स खुद को रुही सिंह बताकर लोगों से फोटोशूट और क्रिएटिव आइडियाज को लेकर बातचीत कर रहा था।
रुही ने जो स्क्रीनशॉट साझा किए, उनमें साफ देखा जा सकता है कि इम्पोस्टर खुद को एक कलाकार के तौर पर पेश करते हुए ‘मस्ती’, ‘क्रेजी साइड’ और ‘बेबी साइड’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। बातचीत का लहजा काफी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह का था, जिससे किसी को भी भ्रम हो सकता है कि सामने वाला असली अभिनेत्री ही है। यही बात रुही को सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी।
अपने पोस्ट के कैप्शन में रुही सिंह ने लिखा कि ये पूरी तरह से फर्जी अकाउंट है और इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी की पहचान चुराकर इस तरह लोगों से बात करना बेहद घटिया हरकत है।
इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी रुही ने दोबारा चेतावनी दी। उन्होंने लिखा कि अगर किसी को भी इस तरह के संदिग्ध या अजीब मैसेज मिलते हैं तो उनसे बिल्कुल भी बातचीत न करें। अभिनेत्री ने गुस्से भरे अंदाज में कहा कि किसी की पहचान की नकल करना बेहद गलत है और ऐसा करने वालों को अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर करना चाहिए।
रुही सिंह ने ये भी साफ कि वो इस पूरे मामले को हल्के में नहीं लेंगी और कानूनी रास्ता अपनाएंगी। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, जहां फैंस और सेलेब्स उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।
जयपुर में जन्मी रुही सिंह ने साल 2015 में मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से बॉलीवुड में कदम रखा था। मॉडलिंग की दुनिया से पहचान बनाने वाली रुही ने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में अपनी अलग छवि बनाई है। मस्ती 4 में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।
Updated on:
08 Feb 2026 02:22 pm
Published on:
08 Feb 2026 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
