7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बनाने दो उसे गर्लफ्रेंड’, बेवफाई को नॉर्मल बताकर बुरी फंसी शहनाज गिल, ट्रोलर्स ने खटिया की खड़ी

Shehnaaz Gill Trolled For infidelity in Relationships: रिलेशनशिप्स को लेकर पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Shehnaaz Gill Trolled For infidelity in Relationships Views

Shehnaaz Gill (सोर्स- एक्स)

Shehnaaz Gill Trolled For infidelity in Relationships Views: 'बिग बॉस 13' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि रिश्तों और बेवफाई को लेकर दिया गया बयान है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू क्लिप वायरल हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का मानना है कि शहनाज ने अपने बयान के जरिए रिश्तों में चीटिंग को सही ठहराने की कोशिश की है।

शहनाज गिल का वायरल बयान (Shehnaaz Gill Trolled For Infedility in Relationships)

वायरल वीडियो 'मिर्ची पंजाब' के पॉडकास्ट का है, जो कुछ महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था। इसमें शहनाज मॉडर्न रिश्तों की बात करती नजर आती हैं। उनके मुताबिक, अगर पार्टनर बाहर जाना चाहता है या किसी और से जुड़ना चाहता है तो उसे कुछ समय के लिए ‘स्पेस’ देना चाहिए।

शहनाज ने कहा, 'करने दो जो वो करता है। अगर वो बाहर भी जाना चाहता है… आजकल हम अक्सर सुनते हैं कि बाहर गर्लफ्रेंड होने की वजह से रिश्ते टूट जाते हैं। कोई बात नहीं, उसे गर्लफ्रेंड्स बनाने दो। आखिर कितनी देर तक? उसे अनुमति दे दो… थोड़ी देर के लिए ही सही, उसे अनुमति दे दो।' शहनाज की यही सोच सोशल मीडिया के एक बड़े वर्ग को रास नहीं आई।

क्लिप वायरल होते ही मचा बवाल

क्लिप वायरल होते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने शहनाज पर चीटिंग को नॉर्मलाइज करने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने उनके पुराने बयानों को भी याद दिलाया और कहा कि उनके विचार अक्सर अलग-अलग होते हैं। कई यूजर्स ने तीखी भाषा में लिखा कि इस तरह की सोच महिलाओं को रिश्तों में डोरमैट बनने की सलाह देती है।

शहनाज के सपोर्ट में आए फैंस

हालांकि, आलोचना के बीच शहनाज के समर्थन में भी आवाजें उठीं। कुछ फैंस का कहना है कि उनके बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है। समर्थकों के मुताबिक, शहनाज का मतलब ये नहीं था कि बेवफाई सही है, बल्कि वो ये समझाना चाह रही थीं कि हर इंसान को अपनी गलती का अहसास खुद होने देना चाहिए। उनके अनुसार, जब किसी को रोका नहीं जाता, तो वह खुद समझता है कि उसने क्या खो दिया।

शहनाज गिल का करियर वर्कफ्रंट

कामकाज की बात करें तो शहनाज गिल ने पंजाबी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बिग बॉस 13 ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग भी काफी चर्चा में रही। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू किया। वह ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वो पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में दिखाई दी थीं।