5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रचनात्मक दिवालियापन’ पर अब सिंगर की प्रतिक्रिया… वीडियो पोस्ट कर कही यह बात!

Sonu Nigam Agrees With Javed Akhtar: बॉर्डर 2’ की रिलीज के साथ एक बार फिर आइकॉनिक गाना ‘संदेशे आते हैं’ चर्चा में है। सोनू निगम ने जावेद अख्तर के गानों के रीक्रिएशन वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह गीत क्यों बॉर्डर फिल्म के सीक्वल के लिये जरुरी है।

2 min read
Google source verification
Sonu Nigam - Javed Akhtar Photo

सोनू निगम - जावेद अख्तर फोटो (फोटो सोर्स: एक्स)

Sonu Nigam Agrees With Javed Akhtar: हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की ‘बॉर्डर 2’ के रूप में वापसी ने एक बार फिर दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा और 1997 में आई ‘बॉर्डर’ से इसकी तुलना अब भी जारी है। इसी बीच, सिंगर सोनू निगम ने गीतों के रीक्रिएशन को लेकर जावेद अख्तर के हालिया बयान पर अपनी राय शेयर की है।

सोनू निगम का भावुक वीडियो

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ को देश को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे 1997 वें पहली बार ‘बॉर्डर’ के प्रीमियर में शामिल हुए थे और अब करीब 29 साल बाद इसके सीक्वल का हिस्सा बने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देश और हमारे सैनिकों की सच्ची कहानियों का प्रतीक है। ऐसे विषयों पर फिल्म बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे मेकर्स ने पूरी ईमानदारी से निभाया है।

जावेद अख्तर के बयान पर प्रतिक्रिया

इसी वीडियो में सोनू निगम ने जावेद अख्तर के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने पुराने क्लासिक गानों के रीमेक को “रचनात्मक दिवालियापन” बताया था और कहा था कि उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के लिए ‘संदेशे आते हैं’ के बोल लिखने से इनकार कर दिया था। सोनू ने जावेद अख्तर के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वे उनकी इस बात से सहमत हैं कि नए गाने बनने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, “अगर ‘बॉर्डर’ एक फौजी है, तो ‘संदेशे आते हैं’ उसकी वर्दी है। इस गाने के बिना बॉर्डर की कल्पना नहीं की जा सकती।”

उन्होंने आगे बताया कि ‘मिट्टी के बेटे’ जैसा नया गाना भी इसी सोच के साथ फिल्म में शामिल किया गया है, ताकि देश और दर्शकों को कुछ नया मिल सके।

‘संदेशे आते हैं’ का नया रूप

‘बॉर्डर’ फिल्म में ‘संदेशे आते हैं’ को अपनी आवाज देने वाले सोनू निगम ने इस बार इसके नए वर्जन ‘घर कब आओगे’ को रिकॉर्ड किया है। गाने का भाव वही रखा गया है, लेकिन बोल नए हैं। इस गीत में अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने भी अपनी आवाज दी है। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक मिथुन ने कंपोज किया है।

‘बॉर्डर 2’ के बारे में

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’, जे.पी. दत्ता की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। यह फिल्म 1971 की जंग पर आधारित एक नई और दमदार कहानी पेश करती है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे जे.पी. दत्ता, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।