
राजकुमार राव - सौरव गांगुली की फोटो (फोटो सोर्स: एक्स)
Sourav Ganguly Biopic Update: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, जिन्हें ‘दादा’ के नाम से भी जाना जाता है, की मच-अवेटेड बायोपिक को लेकर लंबे समय से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। कई बार फिल्म की घोषणा साथ ही कास्टिंग पर भी चर्चाएं सामने आईं कि सौरव गांगुली का किरदार कौन निभाएगा, लेकिन हर बार मामला ठंडा पड़ जाता था। अब इस फिल्म को लेकर खुद निर्माता ने बड़ी पुष्टि कर दी है।
सौरव गांगुली पर बनने वाली बायोपिक को फिल्ममेकर लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। लव रंजन अपनी रोमांटिक कॉमेडी और ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक निर्माता के तौर पर वह अलग-अलग जॉनर की फिल्मों पर भी काम करते हैं।
हाल ही में ‘पिंकविला’ को दिए गए एक इंटरव्यू में लव रंजन ने खुद कन्फर्म किया कि वह जल्द ही सौरव गांगुली की बायोपिक को फ्लोर पर ले जाने वाले हैं। उन्होंने कहा, “हमने अभी-अभी अजय देवगन सर के साथ एक एक्शन फिल्म पूरी की है, जो इसी साल के अंत में रिलीज होगी। इसकी घोषणा हम पहले ही कर चुके हैं। मार्च में हम सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। ये वही प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर हम फिलहाल काम कर रहे हैं।”
इस बात से यह साफ हो गया है कि सौरव गांगुली पर फिल्म बन रही है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
इस बायोपिक में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं और इसका निर्माण लव फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग कोलकाता, मुंबई और लंदन में की जाएगी। वहीं, फिल्म की स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट भी तैयार हो चुका है।
विक्रमादित्य मोटवाने ने हाल ही में अपने डीओपी और डायरेक्शन टीम के अन्य सदस्यों के साथ कोलकाता में फिल्म की आखिरी रेकी की। इस दौरान टीम ने ईडन गार्डन्स और दुखी राम मेमोरियल क्रिकेट अकादमी का दौरा किया, जहां से सौरव गांगुली ने अपने क्रिकेट प्रशिक्षण की शुरुआत की थी। फिलहाल, फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नही है।
Published on:
24 Jan 2026 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
