
एक्टर टॉम क्रूज (सोर्स: x @bobby_wilson1 के अकाउंट द्वारा)
Hollywood Movie Kissa: फिल्मों में एक्शन देखना जितना मजेदार लगता है, उतना ही खतरनाक उसका शूट होना भी होता है। जहां ज्यादातर एक्टर जोखिम भरे सीन के लिए बॉडी डबल या स्टंटमैन की मदद लेते हैं, तो वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जो अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। इसी जुनून का एक जबरदस्त उदाहरण उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: फॉलआउट' में दिया था।
इस फिल्म के लिए टॉम क्रूज ने एक ऐसा स्टंट किया, जिसे सुनकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं। फिल्म के एक अहम सीन में उन्हें मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-17 से हवा में छलांग लगानी थी। परफेक्ट शॉट पाने के लिए टॉम क्रूज ने 1-2 बार नहीं, बल्कि पूरे 106 बार जहाज से छलांग लगाई।
बता दें, इस सीन की शूटिंग अबू धाबी में की गई थी। टीम चाहती थी कि बैकग्राउंड में सूरज ढलने का खास नजारा कैद किया जाए, लेकिन परेशानी ये थी कि ये खूबसूरत लाइट सिर्फ 3 मिनट के लिए ही मिलती थी। ऐसे में हर जंप, हर मूवमेंट और हर फ्रेम को बेहद सटीक तरीके से प्लान करना पड़ा। दरअसल, ये स्टंट सिर्फ टॉम क्रूज के लिए ही नहीं, बल्कि कैमरामैन के लिए भी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। कैमरा पर्सन ने अपने सिर पर एक खास हेलमेट पहना था, जिसमें कैमरा फिट किया गया था। हवा में संतुलन बनाए रखते हुए, टॉम क्रूज के एक्सप्रेशन और बैकग्राउंड को एक साथ कैद करना बेहद मुश्किल काम था। जरा-सी चूक पूरी टेक को बेकार कर सकती थी।
इस जबरदस्त एक्शन और रियल स्टंट की वजह से 'मिशन इंपॉसिबल: फॉलआउट' को 2018 की सबसे बेहतरीन स्पाई एक्शन फिल्मों में गिना जाता है। अब फिल्म में टॉम क्रूज ने सीक्रेट एजेंट ईथन हंट का रोल निभाया था, जबकि रिबेका फर्ग्यूसन फीमेल लीड रोल में नजर आई थीं। बता दें, अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो बता दें कि IMDb पर 7.7 रेटिंग हासिल कर चुकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Published on:
04 Feb 2026 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
