
बूंदी. जर्जर स्कूल को ध्वस्त करती जेसीबी ।
बूंदी. राज्य सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों के सर्वे कराने के आदेश दिए है। समसा की ओर से गठित टीम जर्जर स्कूलों में पहुंच वस्तुस्थिति देखेगी और क्या स्थिति है, उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। टीम को 15 मार्च तक सर्वे पूरा करना होगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोबारा जर्जर स्कूलों का सर्वे कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम स्कूलों की स्थिति परखेंगे और देखेंगे भविष्य में कोई बड़ी घटना होने से बचा जा सके। हालांकि शिक्षा विभाग ने झालावाड़ स्कूल में हुए हादसे के बाद कराए गए सर्वे में जिले की रिपोर्ट में 35 जर्जर विद्यालय भवनों की रिपोर्ट भेजी है। इन स्कूलों को विभाग ने जमींदोज करा दिया है।
यह रिपोर्ट भेजी थी विभाग ने
जिले में वर्ष 2025-26 में सर्वे कराया था, जिसमें 35 जर्जर स्कूलों की सूची तैयार की गई थी। हालांकि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इन जर्जर स्कूलों को जमींदोज करा दिया गया है। साथ ही 511 पूर्णतया जर्जर कक्षों की संख्या शामिल थी। इसमें से विभाग ने गंभीर 344 कक्षा-कक्षों को जमींदोज करा दिया गया है। शेष कक्षा-कक्षों मरम्मत योग्य है,जिनकों विभाग दुरुस्त कराएगा। हालांकि संस्था प्रधानों को जर्जर स्कूल को जमींदोज कराने में भी काफी समस्या का सामने करना पड़ा था। विभाग ने जमींदोज किए गए 35 विद्यालय भवनों के करीब 44 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अब देखना होगा प्रस्ताव की राशि कब तक विभाग के पास पहुंचती या फिर सर्वे कागजों में दफन हो जाएगा।
झालावाड़ हादसे के बाद चेते
झालावाड़ घटना के बाद समसा की ओर से जर्जर स्कूलों के सर्वे कराने के लिए जेईएन व स्कूल पीईओ की टीम बनाई गई,जिन्होंने जर्जर स्कूलों का सर्वे किया था। उसके बाद शासन सचिव के आदेश पर जिला कलक्टर ने खुद की ब्लॉक व ग्रामीण स्तर पर टीम बनाई थी। इसमें विद्यालयों में अव्यविस्थत कुल कक्षों की संख्या 8861 व 454 जर्जर शौचालय की स्थिति सहित टूटफूट की रिपोर्ट भेजी थी। अब एक बार फिर से नए सिरे से स्कूलों में सर्वे शुरू होगा।
समय-समय पर होगी निगरानी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य के सभी जर्जर स्कूल भवनों की चरणबद्ध तरीके से मरम्मत कराई जाएगी और भविष्य में बनने वाले नए भवनों के निर्माण की तिथि, मरम्मत तिथि तथा अंतिम उपयोग तिथि भी निर्धारित की जाएगी। इससे भवनों की समय-समय पर निगरानी संभव होगी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
जिले में जर्जर स्कूल के पूर्व में कराए गए सर्वे के आधार पर जमींदोज किए गए 35 विद्यालय भवनों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिए गए हैं। एक बार फिर से निदेशक के द्वारा प्रदान किए गए स्कूलों के सर्वे के लिए सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं तकनीकी दलों को पाबंद कर दिया गया है।
दलीप सिंह गुर्जर, एडीपीसी, समसा,बूंदी
Updated on:
08 Feb 2026 11:35 am
Published on:
08 Feb 2026 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
