1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : स्वच्छ बनाने की पहल, दुकानदारों को बांटे डस्टबिन

अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और पुरानी बसावट के लिए प्रसिद्ध छोटी काशी अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी नई इबारत लिखने को तैयार है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 01, 2026

Bundi : स्वच्छ बनाने की पहल, दुकानदारों को बांटे डस्टबिन

बूंदी. शहर की ब्राह्मणों की हताई पर डस्टबीन का वितरण करते हुए।

बूंदी. अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और पुरानी बसावट के लिए प्रसिद्ध छोटी काशी अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी नई इबारत लिखने को तैयार है। शहर की सुंदरता को बरकरार रखने और विदेशी पर्यटकों के बीच शहर की छवि को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने एक सराहनीय कदम उठाया है।

बूंदी का पुराना शहर अपनी तंग गलियों और विरासत भवनों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। यहां सैलानियों की भारी आवाजाही को देखते हुए कचरा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन द्वारा पुराने शहर के दुकानदारों को 1000 डस्टबिन वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

फेडरेशन की ओर से 200 दुकानदारों को डस्टबिन बांटा गया। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बूंदी इकाई के सचिव लोकेश सुखवाल, कोषाध्यक्ष भगवान मंडोवरा होटल व मैरिज गार्डन एसोशिएशन अध्यक्ष आलोक दाधीच, संरक्षक सुरेश चांदवानी व मुकेश शृंगी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा बूंदी एक पर्यटन नगरी है और यहां आने वाले पर्यटकों को शहर सुंदर और साफ-सुथरा दिखना चाहिए। फेडरेशन का उद्देश्य है कि हर दुकानदार कचरे के लिए डस्टबिन का उपयोग करे, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर बन सके। क्षेत्रीय पार्षद बालकिशन सोनी, संजय शर्मा, मनीष सेन, कागदी देवरा व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद बागड़, सलीम आदि मौजूद रहे।