1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi News: श्मशान घाट में ले जाकर लूटे सोने-चांदी के गहने, फिर हत्या के बाद नदी में फेंक दी लाश

हत्यारे व्यक्ति के पहने सोने-चांदी के आभूषण साथ ले गए। वारदात से गुस्साए लोगों ने शव को नमाना-बूंदी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
हत्या के बाद सोने-चांदी के आभूषण ले गए, शव नदी में फैंका

नमाना क्षेत्र के करजुना गांव में नमाना बूंदी मार्ग पर शव को सडक़ पर रखकर धरना देते ग्रामीण

Bundi News: नमाना थाना क्षेत्र के जवाहर नगर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्याकर शव नदी में फेंक दिया।

हत्यारे व्यक्ति के पहने सोने-चांदी के आभूषण साथ ले गए। वारदात से गुस्साए लोगों ने शव को नमाना-बूंदी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

करीब चार घंटे बाद प्रशासन के मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपए आर्थिक सहायता और एक जने को संविदा पर नौकरी देने आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार जवाहर नगर निवासी किशन गोपाल बैरवा [55] शुक्रवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वे वहां नहीं मिले।

काफी तलाश करने पर भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने नमाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोपहर में करजुना श्मशान घाट के पास नदी में किशन गोपाल का शव बहता मिला।

शव को निकालने के बाद किशन के शरीर पर पहने सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। परिजनों के अनुसार किशन ने दोनों हाथों में चांदी के कड़े, कानों में सोने की मुरकियां और गले में सोने का लॉकेट पहन रखा था।

परिजनों और ग्रामीण किशन की हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर नमाना-बूंदी मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर उपखण्ड अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक पहुंचे।

परिजन 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे बाद शाम को प्रशासन के बीस लाख रुपए आर्थिक सहायता और एक जने को संविदा पर नौकरी के आश्वासन के बाद जाम खत्म किया गया। नमाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या और लूट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है