11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : 10 मार्च से 37 केंद्रों पर शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए 37 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 11, 2026

Bundi : 10 मार्च से 37 केंद्रों पर शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

बूंदी. समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की समीक्षा बैठक लेते जिला कलक्टर।

बूंदी. जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए 37 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मंगलवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कक्ष में खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। कलक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

संभावित आवक को देखते हुए सरकारी गोदामों के अलावा निजी क्षेत्र के गोदामों को भी अभी से चिन्हित कर लें, ताकि जरूरत पडऩे पर भंडारण में कोई बाधा न आए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली जाए और बारदाने की कोई कमी न रहे। उन्होंने परिवहन व्यवस्था को भी सुचारू रखने के निर्देश दिए।

खरीद सिर्फ टोकन व्यवस्था से ही की जाएगी, जिससे केंद्रों पर भीड़ न लगे और काम पारदर्शी तरीके से हो। बैठक के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक शिवजीराम जाट, एफसीआई के डिवीजनल मैनेजर पराग मुद्गल और भरत ङ्क्षसह सोलंकी सहित खरीद व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्रय केंद्र समिति का गठन
जिला कलक्टर ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए उपखंड अधिकारी स्तर पर एक ’क्रय केंद्र समिति’ का गठन किया जाएगा। इस समिति में संबंधित क्रय एजेंसी के केंद्र प्रभारी, हल्का पटवारी, गिरदावर, कृषि पर्यवेक्षक और बीट कांस्टेबल शामिल होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर छाया, पानी, ड्रायर, क्लीनर, मॉइस्चर (नमी मापक) मशीन, रोशनी और त्रिपाल की माकूल व्यवस्था रहे। जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने बताया कि जिले में कुल 37 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम के 9, राजफेड के 19, तिलम संघ के 8 और नेफेड का एक खरीद केंद्र शामिल है।