10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की लव मैरिज से पिता को लगा गहरा सदमा, आखिरकार दे दी अपनी जान, पुलिस पर लगे चौंकाने वाले आरोप

इंद्रगढ़ के पापड़ा गांव में बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification
Suicide, father suicide, father suicide in Bundi, father suicide in Rajasthan, daughter love marriage, Bundi news, Rajasthan news, सुसाइड, पिता का सुसाइड, पिता का सुसाइड इन बूंदी, पिता का सुसाइड इन राजस्थान, बेटी की लव मैरिज, बूंदी न्यूज, राजस्थान न्यूज

थाने के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। फोटो- पत्रिका

इंद्रगढ़। तहसील क्षेत्र के पापड़ा गांव में बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर अवसाद में आए पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को थाने के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर इंद्रगढ़ पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक और इंद्रगढ़ थानाधिकारी रामलाल मीणा मय जाप्ते के ग्रामीणों से समझाइश करते रहे।

मुआवजे की मांग

थाने के सामने ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 51 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 6 फरवरी को एक युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट युवती के पिता ने इंद्रगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवती की बरामदगी के बाद भी थानाधिकारी की ओर से पिता और परिजनों को युवती से मिलने नहीं दिया गया, जिससे वह अवसाद में आ गए और आत्महत्या कर ली। अब मृतक के परिवार में पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा है। इंद्रगढ़ थानाधिकारी रामलाल मीणा ने बताया कि युवती के पिता ने 6 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों की मांग थी कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

यह वीडियो भी देखें

रास्ते में दम तोड़ा

युवती के पिता ने अवसाद में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें सवाई माधोपुर से जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर युवक, उसके पिता और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।