5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : तालेड़ा पंचायत समिति के कर्मचारियों का वेतन रोका

राज्य सरकार से कर्मचारियों को मासिक वेतन भुगतान के लिए विकास अधिकारी के पर्सनल डिपॉजिट अकाउंट में आया बजट दूसरे मद में खर्च होने से कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो सका। तालेड़ा पंचायत समिति के कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं मिला है।

2 min read
Google source verification
तालेड़ा पंचायत समिति के कर्मचारियों का वेतन रोका

तालेड़ा. कार्यालय पंचायत समिति।

तालेड़ा. राज्य सरकार से कर्मचारियों को मासिक वेतन भुगतान के लिए विकास अधिकारी के पर्सनल डिपॉजिट अकाउंट में आया बजट दूसरे मद में खर्च होने से कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो सका। तालेड़ा पंचायत समिति के कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि जिले की अन्य पंचायत समितियां के कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो चुका है।

जानकारी अनुसार कर्मचारियों का वेतन भुगतान का बजट सरकार द्वारा विकास अधिकारी के बैंक खाते में कर्मचारियों के मासिक वेतन भुगतान के लिए भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो चुका है। जबकि अन्य पंचायत समितियां में बजट आने के बाद कर्मचारियों में भुगतान भी कर दिया गया है। तालेड़ा पंचायत समिति में कर्मचारियों का वेतन का बजट नहीं पहुंच पाया है। जबकि जिले की सभी पंचायत समितियां में वेतन बजट पहुंचकर भुगतान किया जाता है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक भुगतान अटका पड़ा है।

आखिर कैसे रुक गया भुगतान
विकास अधिकारी नीता पारीक ने कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलना बताया है। तालेड़ा पंचायत समिति का वेतन बजट आधा अधूरा मिलना बताया गया है। पंचायत समिति के प्रधान राजेश रायपुरिया ने बताया कि इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। वेतन क्यों नहीं मिला इसकी जानकारी की जाएगी। अभी तक वेतन नहीं मिलने की किसी कर्मचारी की शिकायत नहीं मिली है। जिले की अन्य पंचायत समितियां में भुगतान हो गया तो तालेड़ा पंचायत समिति में कर्मचारियों का बजट कैसे रुक सकता है।

तालेड़ा पंचायत समिति के कर्मचारी का मासिक वेतन बजट सरकार द्वारा विकास अधिकारी के पर्सनल डिपॉजिट बैंक खाता में भेजा गया है, लेकिन किसी कर्मचारी से पता करने पर बताया कि 2 करोड़ 65 लाख का भुगतान दूसरे मद में खर्च हो जाने से कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पाया है। जिले की तालेड़ा को छोडक़र जिले की सभी पंचायत समितियां में 2 फरवरी को कर्मचारियों के खातों में मासिक भुगतान हो चुका है।

अनिल शर्मा, अध्यक्ष, ग्राम विकास अधिकारी संघ पंचायत समिति तालेड़ा