2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने-चांदी में भारी-भरकम तेजी, तनिष्क और जोयालुक्कास में जानिए 24, 18, 22, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। चांदी के भाव तेजी से 4 लाख के स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। 18 कैरेट सोने का रेट 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jan 28, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर घरेलू वायदा बाजार में सोना 4.19 फीसदी या 6,601 रुपये की बढ़त के साथ 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 6.25 फीसदी या 22,273 रुपये की बढ़त के साथ 3,78,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर में गिरावट, मजबूत घरेलू मांग और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों से सोने में तेजी देखी जा रही है।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,63,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,05,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क बुधवार, 28 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,24,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में बुधवार, 28 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,67,070 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट14 कैरेट
तनिष्क₹1,65,600₹1,51,800₹1,24,200
जोयालुक्कास₹1,67,070₹1,53,150₹1,25,300
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,53,150₹1,25,300₹97,460
कल्याण ज्वैलर्स₹1,51,400

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 28 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।