5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Real Estate 2026 : क्या सस्ते होंगे घर ? खरीदारों के लिए आई ये गुड न्यूज !

Home Buyers: 2026 में प्रॉपर्टी बाजार की तस्वीर बदलने वाली है। अंधाधुंध तेजी के बजाय अब 'अनुशासित ग्रोथ' का दौर आएगा, जिससे घर खरीदारों को बड़ी राहत मिल सकती है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Feb 05, 2026

Real Estate Market

प्रॉपर्टी बाजार में बदलाव होने वाला है। ( फोटो : AI)

Indian Real Estate: भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर (Indian Real Estate Sector)ने पिछले कुछ वर्षों में, विशेषकर कोविड महामारी के बाद, ऐतिहासिक उछाल देखा है और अब यह एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ा हुआ (Property Price Correction)है। साल 2026 में भारत का हाउसिंग मार्केट 'अंधाधुंध तेजी' के दौर से निकल कर 'अनुशासित विकास' (Disciplined Growth) के दौर में प्रवेश करने वाला (Indian Real Estate Trends)है। एक ताज़ा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि बाजार अब स्थिरता और परिपक्वता (Maturity) की ओर बढ़ रहा है।रिपोर्ट के अनुसार, 2026 भारतीय आवासीय बाजार (Housing Market 2026) के लिए एक 'परिवर्तनकारी वर्ष' साबित होगा। पिछले 3-4 सालों में हमने देखा कि घरों की कीमतें और बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं। लेकिन अब यह उन्माद थोड़ा कम होगा। 'अनुशासित ग्रोथ' का मतलब है कि बाजार में अब सट्टेबाजी (Speculation) कम होगी और वास्तविक मांग (Real Demand) ही बाजार को चलाएगी। डवलपर्स अब केवल नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की होड़ में नहीं रहेंगे, बल्कि पुराने प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने और इन्वेंट्री को मैनेज करने पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कीमतों में स्थिरता के संकेत

घर खरीदने की चाहत रखने वाले आम लोगों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। रिपोर्ट संकेत देती है कि 2026 में प्रॉपर्टी की कीमतों में वैसी बेतहाशा बढ़ोतरी शायद न देखने को मिले, जैसी 2023-24 में देखी गई थी। कीमतें बढ़ेंगी, लेकिन एक तर्कसंगत दायरे में। यह उन खरीदारों (End-users) के लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है जो अब तक आसमान छूते दामों के कारण बाजार से दूर थे।

सप्लाई और डिमांड का नया संतुलन

विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय बाजार अब एक ऐसे चरण में पहुंच रहा है जहां सप्लाई और डिमांड के बीच बेहतर तालमेल होगा। कोविड के बाद की 'पेंट-अप डिमांड' (रुकी हुई मांग) अब काफी हद तक पूरी हो चुकी है। अब बाजार में वही टिका रहेगा जो गुणवत्ता और सही कीमत देगा। रिपोर्ट बताती है कि टियर-1 शहरों के साथ-साथ अब टियर-2 शहरों में भी यह अनुशासित रवैया देखने को मिलेगा।

यह साल भारतीय हाउसिंग सेक्टर के लिए खास

कुल मिलाकर, 2026 का साल भारतीय हाउसिंग सेक्टर के लिए 'समेकन' (Consolidation) का साल होगा। यह बदलाव बाजार को दीर्घकालिक (Long-term) रूप से स्वस्थ और सुरक्षित बनाएगा, जिससे 'बबल' फूटने का खतरा कम हो जाएगा।

रिपोर्ट पर रियल एस्टेट प्रतिक्रिया

बाजार विश्लेषकों का कहना है: "यह एक सकारात्मक संकेत है। किसी भी बाजार के लिए लगातार 'सुपर-साइकिल' में रहना संभव नहीं है। अनुशासित ग्रोथ यह सुनिश्चित करती है कि निवेशक और खरीदार दोनों सुरक्षित रहें।"

डवलपर्स का मत: "हालांकि बिक्री की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन बाजार की मजबूती बनी रहेगी। हमें अब खरीदारों की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोजेक्ट्स डिजाइन करने होंगे।"

अब आगे क्या होगा ?

ब्याज दरों पर नजर: 2026 में रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति और रेपो रेट का फैसला बहुत अहम होगा। अगर ब्याज दरें कम होती हैं, तो इस 'अनुशासित' बाजार में भी खरीदारों की संख्या बढ़ सकती है।

सरकारी नीतियां: आगामी बजट और हाउसिंग से जुड़ी सरकारी योजनाएं यह तय करेंगी कि अफोर्डेबल हाउसिंग (सस्ते घरों) के सेगमेंट में कितनी जान बाकी है।

इन्वेंट्री डेटा: अगली तिमाही के इन्वेंट्री के आंकड़े यह साफ करेंगे कि क्या वाकई डेवलपर्स ने अपनी लॉन्चिंग की रफ्तार कम की है या नहीं।

'किराया बाजार' एक अहम पहलू

इस एक महत्वपूर्ण पहलू 'किराया बाजार' (Rental Market) है। जब प्रॉपर्टी की कीमतें स्थिर होती हैं और लोग घर खरीदने का फैसला टालते हैं, तो अक्सर रेंटल मार्केट में तेजी देखी जाती है। 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'अनुशासित ग्रोथ' के कारण शहरों में किराए में बढ़ोतरी होती है या वहां भी स्थिरता आती है। इसके अलावा, लक्जरी हाउसिंग बनाम अफोर्डेबल हाउसिंग का अंतर और गहरा हो सकता है, क्योंकि लक्जरी सेगमेंट में मंदी का असर अक्सर देरी से होता है। (इनपुट: ANI)