5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 05, 2026

LIC ने खरीदे Maruti Suzuki के 51,750 शेयर, 5% से ज्यादा हुई कार कंपनी में हिस्सेदारी, उधर लुढ़क गया मार्केट

Maruti Suzuki Shares: LIC ने मारुति सुजुकी के 51,750 शेयर करीब 67.61 करोड़ रुपये में खरीदे और हिस्सेदारी 5.006 फीसदी कर ली। यह खरीद तब हुई जब मारुति के शेयर 2026 में 22 फीसदी गिर चुके हैं।

Lic Buy Maruti Suzuki Shares

LIC ने मारुति सुजुकी के शेयर खरीदे हैं। (PC: AI)

LIC Share Purchase: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक बड़ा कदम उठाया है। LIC ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने मारुति सुजुकी के 51,750 शेयर खरीदे हैं। इसके बाद LIC की हिस्सेदारी मारुति सुजुकी में बढ़कर 5 फीसदी से ऊपर हो गई है। यह खरीदारी तब की गई जब मारुति के शेयर इस साल 2026 में करीब 22 फीसदी तक गिर चुके हैं। वहीं बात करें, शेयर बाजार की तो यह लगातार दूसरे सप्ताह भी गिरावट के साथ बंद हुआ है।

67 करोड़ रुपये में हुई यह डील

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक NSE पर 13,064 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से यह खरीद करीब 67.61 करोड़ रुपये की रही। LIC ने बताया कि यह खरीदारी सीधे बाजार से की गई। इस लेनदेन से पहले LIC के पास मारुति सुजुकी के 1.57 करोड़ शेयर थे, जो कुल हिस्सेदारी का 4.989 फीसदी थे। नई खरीदारी के बाद यह हिस्सेदारी बढ़कर 5.006 फीसदी हो गई है।

LIC ने गिरावट में खरीदे शेयर

मारुति के शेयर एक महीने में करीब 3 फीसदी और 2026 में 22 फीसदी तक लुढ़के हैं। लेकिन लंबी अवधि में यह शेयर मजबूत रहा है। एक साल में 8 फीसदी, तीन साल में 36 फीसदी और पांच साल में करीब 81 फीसदी रिटर्न देने वाले इस शेयर पर LIC का भरोसा बना हुआ है। यह LIC की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें वह बाजार गिरने पर बड़े और भरोसेमंद शेयरों में खरीदारी करती है।

दूसरी कंपनियों में लगाए 18,500 करोड़ रुपये

जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में LIC ने कई बड़ी कंपनियों में करीब 18,500 करोड़ रुपये यानी करीब 2 अरब डॉलर के शेयर खरीदे। इनमें बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और अन्य कंपनियां शामिल रहीं। उस दौरान बाजार पर ईरान-अमेरिका तनाव और AI बूम का भारी दबाव था। मारुति सुजुकी में भी चौथी तिमाही के दौरान LIC ने 1,374 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

शुक्रवार, 5 जून को शेयर बाजार दबाव में रहा। निफ्टी-50 लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ और 0.21 फीसदी टूटकर 23,366 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स भी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 74,243 पर बंद हुआ। निफ्टी मेटल में 1.58 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.1 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी मीडिया सबसे ज्यादा 3.75 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा और एफएमसीजी में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें