5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 05, 2026

Stock Market: रेपो रेट नहीं बदलने के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, उधर राजेश एक्सपोर्ट्स में फिर लगा लोअर सर्किट

Stock Market on 5th June 2026: भारतीय शेयर बाजार ने इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरुआत की है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का फैसला आने के बाद भी तेजी जारी रही।

Share Market

मार्केट में तेजी देखी जा रही है। (PC: ANI)

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को बढ़त के साथ शुरुआत की। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ा। आरबीआई एमपीसी का फैसला आने के बाद भी बाजार हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया है। रेपो रेट निवेशकों के लिए सिर्फ ब्याज दर का फैसला नहीं होता, बल्कि इससे महंगाई, आर्थिक विकास और आने वाले महीनों की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत भी मिलते हैं।

200 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.32 फीसदी या 237 अंक की बढ़त के साथ 74,597 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.27 फीसदी या 64 अंक की बढ़त के साथ 23,480 पर ट्रेड करता दिखा। बात करें ब्रॉडर मार्केट कि तो निफ्टी मिडकैप 0.43 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। सेक्टर के हिसाब से निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन कमजोर दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

दुनिया भर के बाजरों पर दबाव

वैश्विक शेयर बाजारों की बात करें तो एशिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार सुबह दबाव देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 6 प्रतिशत टूट गया। वहीं, जापान का निक्केई 225 लगभग 1.82 प्रतिशत और चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, इसके उलट अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.73 प्रतिशत और डाउ जोंस 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

राजेश एक्सपोर्ट्स में गिरावट जारी

राजेश एक्सपोर्ट के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लगा है। आज यह शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ फिसलकर 99.45 रुपये पर आ गया। गुरुवार को भी इस शेयर में लोअर सर्किट लगा था। SEBI द्वारा कंपनी के अकाउंट्स में गड़बड़ी की आंशका जताने के बाद से ही निवेशक लगातार शेयर बेच रहे हैं। कंपनी की तरफ से दी गई सफाई के बावजूद निवेशक लगातार बिकवाली का माहौल बनाए हुए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें