
शासकीय हाईस्कूल चांद रोड बोरिया वार्ड क्रमांक 24 में मां अष्टलक्ष्मी जन सेवा समिति एवं आदर्श फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में डॉ. आशुतोष सिन्हा एम डी मेडिसिन, डॉ. रोशनी मालवीया, डॉ. महेश बंदेवार, डॉ. भोला यादव, डॉ. रूपेश मोहबे, विनय चंदेल ने बीपी, शुगर, थायरॉइड, स्किन, मुख आदि रोगों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया। साथ ही देवजी नेत्रालय जबलपुर की ओर से नेत्र रोगियों की जांच मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। 29 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
छिंदवाड़ा.नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान एक्सीलेंस स्कूल के सामने, फव्वारा चौक, गल्र्स कॉलेज के सामने, शुक्रवारी बाजार, मटन मार्केट एवं गल्ला बाजार क्षेत्र में कब्जे हटवाए।
कार्यवाही के दौरान दुकानों के सामने एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में दुकानों के सामने सामान रखकर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। नगर निगम ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को विकासखंड हर्रई अंतर्गत भुमका हाई स्कूल एवं धनोरा हायर सेकण्डरी स्कूल स्थित बोर्ड परीक्षा केन्द्र पहुंचे। निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा से पूर्व की जा रही व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, कक्ष व्यवस्था, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ताकि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मरकाम ने बच्चों को समझाया कि परीक्षा के समय मन में किसी भी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देनी चाहिए।
Published on:
06 Feb 2026 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
