
केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग। फोटो: पत्रिका
चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन में रीको इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। ऐसे में लोग दहशत में आ गए। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की सूचना पर कपासन विधायक, जिला कलक्टर व एसपी भी देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक कपासन के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मरून केमिकल फैक्ट्री सोमवार रात करीब 11 बजे के बाद हादसा हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पास स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्क्रैप फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया और आसपास की दीवारों में दरारें आ गईं।
धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए। बॉयलर का वाल्व करीब 500 मीटर दूर एक मकान की छत पर जाकर गिरा, जिससे टीन शेड टूट गया। वहीं, लोहे की चादरें और पाइप खेत व घरों की छतों पर जाकर गिरे। हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी और कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में इंटरमीडिएट केमिकल बनाए जाते हैं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Published on:
10 Feb 2026 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
