
Rajasthan Big News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। युवाओं की सूझबूझ से ट्रकों में ठूंसकर भरे हुए गौवंश को छुड़ाया गया है। इनको कत्लखाने ले जाए जाने की सूचना मिली थी। करीब तीस ट्रकों को एक जगह पर और बाकि करीब 16 ट्रकों को कुछ किलोमीटर दूरी से बरामद किया गया है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है और पुलिस चालकों से पूछताछ कर रही है। कुछ ट्रकों के चालक फरार हो जाने के बारे में जानकारी मिली रही है।
दरअसल शंभूपुरा इलाके से होकर कुछ ट्रकों के देर रात गुजरने की जानकारी गौ रक्षकों को मिली। आसपास के कई गावों के युवाओं ने हाइवे पर घेराबंदी कर ली और ट्रकों को रोक लिया। तिरपाल से ढके हुए इन ट्रकों को खोला गया तो उनमें से दुर्गंध आ रही थी। पूरा तिरपाल हटाया गया तो पता चला कि गायों को ठूंसकर भरा गया था।
उसके बाद सावा, सामरी, शंभूपुरा, घटियावली आदि कई गावों से और युवा वहां आ गए। शंभूपुरा में करीब तीस से ज्यादा ट्रकों को रोका गया। उसके बाद भी करीब पंद्रह ट्रक गंगरार की ओर दौड़ गए। उनको वहां जाकर काबू किया गया। कुछ 46 ट्रकों से करीब छह सौ गौवंश बरामद किया गया है। घुटन और दर्द के कारण कई गायों की मौत भी हो गई है। शंभूपुरा पुलिस ने तमाम ट्रकों को जब्त किया है। हांलाकि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस पर भी संदेह जा रहा है।
Updated on:
21 Apr 2024 12:15 pm
Published on:
21 Apr 2024 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
