10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव के बीच 326 गौमाता ट्रक में भरकर राजस्थान से बाहर ले जा रहे थे आरोपी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Chittorgarh News : गोरक्षक दल की सूचना पर 28 ट्रक में ले जाए जा रहे 326 गोवंश को मुक्त करवाया गया है। चित्तौड़गढ़ जिले की निबाहेड़ा व शंभूपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। क्या है पूरा मामला, नीचे पढ़ें।

less than 1 minute read
Google source verification
cow

चित्तौड़गढ़. जिले की निबाहेड़ा व शंभूपुरा थाना पुलिस ने गोरक्षक दल की सूचना पर 28 ट्रक में ले जाए जा रहे 326 गोवंश को मुक्त करवाया है। सूचना पर शनिवार देर रात निबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी की मौके पर पहुंचे। ट्रक चालकों ने नागौर मेले से गोवंश लाने की बात कही। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

गोवंश को मुक्त करवाकर जिले की विभिन्न गोशालाओं में भिजवाया गया है। गोरक्षक दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि बड़ी संया में वाहनों में गोवंश ले जाया जा रहा है। सूचना पर गोरक्षक दल के पदाधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बड़ी संया में पुलिस जाप्ता मौके पर भेजा गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, भदेसर पुलिस उप अधीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद गोरक्षक दल के पदाधिकारी ट्रकों में भरे गोवंश को गोशालाओं में सुरक्षित छुड़वाने की मांग करने लगे। इसके बाद 326 गोवंश को गोशालाओं में छुड़वाया गया। पुलिस ने छह ट्रकों में भरे 70 गोवंश को श्रीराम धर्मशाला निबाहेड़ा, श्रीराम गोशाला में 70 गोवंश, सांवलिया गोशाला में 22 गोवंश, मण्डफिया गोशाला में 32 गोवंश तथा शंभूपुरा गोशाला में 202 गोवंश को छुड़वाया है।

गोवंश नागौर से परिवहन कर मध्यप्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस गोवंश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की अनुमति को लेकर जांच कर रही है। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज साहू, अमृत माली, मुकेश नाहटा, विक्रम आंजना, अभय मूंदड़ा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :World Earth Day Special : राजस्थान में अनोखा स्कूल जहां प्रोफेसर-छात्र सप्ताह में एक दिन साइकिल से आते हैं कॉलेज

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग