11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रही थीं 14 ऊंटनियां, तीन जनों को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस ने साहवा सर्किल पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान साहवा की तरफ से एक ट्रक आया पुलिस ने जब ट्रक को रुकवाकर जांच की तो ट्रक में 14 ऊंटों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification

तारानगर. पुलिस एक ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 14 ऊंटनियों को जब्त कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तारानगर निवासी गौ सेवक बाबूलाल जांगिड़ व छोटूराम स्वामी ने पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक में अवैध रूप से ऊंटों को भरकर उन्हें काटने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने साहवा सर्किल पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान साहवा की तरफ से एक ट्रक आया पुलिस ने जब ट्रक को रुकवाकर जांच की तो ट्रक में 14 ऊंटों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने चालक व दो अन्य व्यक्तियों से लाइसेंस, कागजात आदि़ मांगे। नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रक व ऊंटनियों को जब्त कर चालक जुबेर पुत्र भूरा मूले निवासी जलालपुर उत्तरप्रदेश, खालिद पुत्र शहजाद पठान निवासी बागपत उत्तरप्रदेश व अफजल पुत्र इखलाख निवासी बेहट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो तीनों ने बताया कि वे ऊंटनियों को गोगामेडीनोहर से भरकर बागपत उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने पशु क्रूरता व निर्दयता निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।