
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Bangladesh Cricketers Appeal: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से न सिर्फ बांग्लादेश बाहर हुआ है, बल्कि वहां के क्रिकेट बोर्ड में भी भूचाल आ गया है। पहले डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम को सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्हें फाइनेंस डिपार्टमेंट का हेड बना दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश के क्रिकेटर्स क्रिकेट को बचाने की अपील पर उतर आए हैं। यह सारा विवाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत न जाने के फैसले के बाद शुरू हुआ।
बांग्लादेश की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहां के क्रिकेटर्स में लाचारी की भावना आ गई है और वे क्रिकेट को बचाने की अपील कर रहे हैं। पहचान उजागर न करने की शर्त पर एक दिग्गज क्रिकेटर ने मीडिया से सिर्फ इतना कहा, “प्लीज क्रिकेट को बचा लीजिए, मुझे बस इतना ही कहना है।”
आपको बता दें कि जब से नजमुल को दोबारा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में अपॉइंट किया गया है, तब से कई खिलाड़ी निराश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यही नजमुल हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने के फैसले पर कई भड़काऊ बयान दिए थे, जिससे बांग्लादेशी क्रिकेटर काफी नाराज हो गए थे। यह वही नजमुल हैं, जिन्होंने तमीम इकबाल को भारत का एजेंट तक कह दिया था, जबकि तमीम इकबाल भारत के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने और वर्ल्ड कप खेलने के लिए समाधान खोजने की बात कर रहे थे।
हालांकि बांग्लादेशी दिग्गज खिलाड़ी के लिए इस बयान के बाद नजमुल बुरी तरह से फंसते हुए नजर आए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग का खिलाड़ियों ने बहिष्कार कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ घंटों तक बातचीत की थी और नजमुल को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद हालात धीरे-धीरे ठीक हुए और बांग्लादेश प्रीमियर लीग दोबारा शुरू हो पाई। हालांकि खिलाड़ी अब भी उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।
Updated on:
26 Jan 2026 04:18 pm
Published on:
26 Jan 2026 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
