9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: कमेंट्री पैनल का ऐलान हुआ, विवाद के बावजूद चार पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी दिग्गज आएंगे भारत

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है। विवाद के बावजूद पाकिस्तान से वकार यूनिस, वसीम अकरम, बाजिद खान और रमीज़ राजा और बांग्लादेश से अथर अली खान को पैनल में शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 06, 2026

ICC Announce Commentary panel

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान किया (photo - ICC)

ICC Announce Commentary panel, T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेगा इवैंट के कमेंट्री पैनल में चार पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी को जगह मिली है। विवाद के बावजूद दोनों देशों के ये दिग्गज भारत की यात्रा करेंगे।

ये भारतीय दिग्गज कमेंट्री पैनल में शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुक़ाबले भारत और श्रीलंका के आठ वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। कमेंट्री टीम का नेतृत्व रवि शास्त्री, नासिर हुसैन और इयान बिशप जैसे दिग्गज ब्रॉडकास्टर्स करेंगे। उनके साथ 2021 में ट्रॉफी जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच भी जुड़ेंगे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा और कार्लोस ब्रेथवेट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के इन दिग्गजों को मिला मौका

इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विवाद देखें को मिला है। बावजूद इसके वकार यूनिस, वसीम अकरम, बाजिद खान और रमीज़ राजा जैसे पाकिस्तानी दिग्गज इस पैनल में शामिल हैं और भारत की यात्रा करेंगे। इसके अलावा बांग्लादेश के अथर अली खान भी आईसीसी की कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

इनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलक और केटी मार्टिन के नाम शामिल हैं। भारत और श्रीलंका में होने वाले मुकाबलों के लिए कमेंट्री लाइन-अप को वैश्विक स्तर के अनुभवी ब्रॉडकास्टर्स से और सशक्त किया गया है। इसमें हर्षा भोगले, एम्पुमेलेलो मबंग्वा, नताली जर्मानोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, कास नायडू, रौनक कपूर और नियाल ओ’ब्रायन जैसे नाम शामिल हैं।

एसोसिएट मेंबर देशों के पूर्व खिलाड़ी भी शामिल

एसोसिएट मेंबर देशों की ओर से प्रेस्टन मॉम्सन और एंड्रयू लियोनार्ड अहम इनसाइट्स प्रदान करेंगे, जबकि रसेल अर्नोल्ड और रोशन अभय सिंहे कवरेज में श्रीलंका की खास झलक और रंग भरेंगे। आईसीसी टीवी पर कमेंट्री की दुनिया में डेब्यू करने वालों में 2014 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता एंजेलो मैथ्यूज़ और 2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा भी शामिल हैं।