10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए राजी हुआ पाकिस्तान, डिमांड खारिज होने के बावजूद झुकना पड़ा

आईसीसी की मीटिंग में बड़ा फैसला हुआ है। पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए मान गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
भारत बनाम पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)

IND vs PAK Match Confirm in T20 World Cup 2026: आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में बड़ा फैसला हुआ है, जहां PCB को फिर से घुटने टेकने पड़े हैं। एबीपी की रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए मान गई है। खबर यह भी है कि उसकी तीन डिमांड को आईसीसी ने खारिज कर दिया है। मतलब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

बांग्लादेश ने शुरू किया विवाद

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे पहले विवाद तब शुरू हुआ, जब बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया। आईसीसी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बांग्लादेश नहीं माना, तो उसे टूर्नामेंट से हटाकर उसकी जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी गई। इसके बाद बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान सामने आया और उसने टी20 वर्ल्ड कप के बायकॉट की धमकी देनी शुरू कर दी।

1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आईसीसी को एक लेटर लिखा गया, जिसमें वह बातचीत के लिए राजी हुआ। इस दौरान यह खबर भी सामने आई कि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने 5 बड़ी डिमांड्स रखी थीं, जिनमें से 3 को आईसीसी ने खारिज कर दिया है।

IND vs PAK कहां देखें लाइव

मीटिंग में सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला खेलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है।