5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

USA को आउट करने में लगे भारत A के 9 गेंदबाज, रवि बिश्नोई ने फिर किया कमाल

India A vs USA Highlights: भारत A ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में USA को 38 रन से हरा दिया है। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रन से धोया।

2 min read
Google source verification
Ravi Bishnoi

रवि बिश्नोई (फोटो- IANS)

India A vs USA Highlights: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत ने यूएसए को 38 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। भले ही यूएसए यह मैच हार गई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने 200 रन का आंकड़ा पार करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही।

जगदीशन ने जड़ा शतक

इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर भारत-ए को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। प्रियांश आर्या और नारायण जगदीशन ने पारी की शुरुआत की और तेजी से रन बनाए। हालांकि चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश आर्या 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नारायण जगदीशन ने तिलक वर्मा के साथ शानदार साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। तिलक वर्मा 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कप्तान आयुष बडोनी बल्लेबाजी के लिए आए, जबकि दूसरे छोर से नारायण जगदीश ने अपना शतक पूरा किया। आयुष बडोनी ने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। नारायण जगदीशन 55 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। अंत में रियान पराग 2 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आयुष बडोनी ने 26 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

USA की शुरुआत रही खराब

239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोनांक पटेल 10 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सैतेजा मुक्कामल्ला खाता भी नहीं खोल सके और खलील अहमद की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। एंड्रेस गाउस ने 44 रन बनाए, मिलिंद कुमार ने 18 रन, संजय कृष्णमूर्ति ने 41 रन, शुभम रंजने ने 28 रन, हरमीत सिंह ने 25 रन और मोहम्मद मोहसिन ने 21 रन की पारी खेली। यूएसए की पूरी टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से कुल 9 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। खलील अहमद और नमन धीर को 2-2 सफलता मिली। अशोक शर्मा, तिलक वर्मा और आयुष बडोनी को 1-1 विकेट मिला। नमन धीर ने सिर्फ 4 गेंदें फेंकीं और 2 विकेट झटके। अब इंडिया-ए अपना दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 6 फरवरी को खेलेगी। इससे पहले भारत की सीनियर टीम, जो T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई है, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी।