
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Team India's Performance Prediction: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भारतीय टीम को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने भारतीय टीम की फॉर्म, बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। हालांकि इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की सबसे बड़ी चुनौती के बारे में भी बात की।
डीविलियर्स ने कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम संतुलन दिखा रही है, उसे देखते हुए इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। उन्होंने ईशान किशन को विपक्षी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन से वर्ल्ड क्रिकेट के फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इसी सीरीज में ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक था। उनका यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा डीविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप क्षमता और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी को टीम इंडिया के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ी बड़े इवेंट से पहले फॉर्म में लौट आए हैं।
डीविलियर्स ने कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनर्स की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के पास कलाई के स्पिनर और फिंगर स्पिनर का बेहतरीन मिश्रण है। हालांकि इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की सबसे चुनौतीपूर्ण बात पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि घरेलू मैदान पर खेलने और भारी फैंस की उम्मीदों के कारण भारतीय टीम पर दबाव रहेगा। डीविलियर्स के अनुसार, टीम इंडिया की असली चुनौती स्किल की नहीं बल्कि दबाव को संभालने की होगी।
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करती है, तो उसे रोकना किसी भी टीम के लिए लगभग असंभव होगा। आपको बता दें कि पिछली बार भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। इस बार भी साउथ अफ्रीका की टीम जीत के दावेदारों में से एक मानी जा रही है।
Updated on:
05 Feb 2026 05:51 pm
Published on:
05 Feb 2026 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
