12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NAM: अभिषेक को मिली अस्पताल से छुट्टी, लेकिन नामीबिया के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस

अभिषेक शर्मा के खेलने पर भारतीय टीम प्रबंधन मैच से पहले फ़ैसला लेगा। भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 11, 2026

Abhishek Sharma smashes 45 sixes

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo Credit - IANS)

Abhishek Sharma, India vs Namibia, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगाव। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अभिषेक शर्मा की अस्पताल से छुट्टी

अभिषेक शर्मा के खेलने पर भारतीय टीम प्रबंधन मैच से पहले फ़ैसला लेगा। भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तिलक ने कहा, "अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके पेट में समस्या थी इसलिए वह अस्पताल में भर्ती थे। हम आज उनकी स्थिति देखने के बाद यह फ़ैसला कल लेंगे कि वह खेलेंगे या नहीं। हमारे पास निर्णय लेने के लिए अभी एक दिन और है।"

नामीबिया के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बरकरार

अभिषेक को पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली के निजी असप्ताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को भारत के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने कहा था, "अभि (अभिषेक) के पेट में अभी भी कुछ समस्या है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह ठीक होकर इस मैच के लिए तैयार रहेंगे।"

अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप के अपने पहले मुक़ाबले में खाता नहीं खोल पाए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद अभिषेक फ़ील्डिंग करने नहीं आए थे। भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी अस्वस्थ होने के चलते अमेरिका के ख़िलाफ़ मुक़ाबला नहीं खेल पाए थे।

संजू को मिल सकता है मौका

हालांकि बुमराह ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उन्होंने भरपूर गेंदबाज़ी भी की। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी भारतीय दल के साथ जुड़ गए हैं। अभिषेक अगर नामीबिया के ख़िलाफ़ मुक़ाबला नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह पर संजू सैमसन, इशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026